newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar 2023 Prediction List: ऑस्कर 2023 की प्रीडिक्शन लिस्ट, कौन सी फिल्म/डायरेक्टर और एक्टर बनाएगा अपना नाम

Oscar 2023 Prediction List: ऑस्कर 2023 के विनर के अनाउसंमेंट की घोषणा का इंतज़ार सभी को है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म और कौन इस साल ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर की लिस्ट में आने वाला है। तो चलिए हम आज आपको 95वें ऑस्कर के प्रीडिक्शन लिस्ट के बारे में बताते हैं।

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 के विजेताओं की घोषणा होने में अब कम समय ही बचा है। ऐसे में दर्शकों को ये जानने की उत्सुकता है कि कौन सी फिल्म इस साल ऑस्कर अवार्ड अपने नाम करने वाली है। इस साल 95वां ऑस्कर अवार्ड के विजेताओं की घोषणा होनी है। भारतीयों के लिए ख़ुशी हैं कि इस बार आरआरआर फिल्म से नाटू-नाटू गाना भी नॉमिनेटेड है। दर्शक इस बार पूरी उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि ऑस्कर 2023 में भारत को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। ऑस्कर 2023 के विनर के अनाउसंमेंट की घोषणा का इंतज़ार सभी को है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म और कौन इस साल ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर की लिस्ट में आने वाला है। तो चलिए हम आज आपको 95वें ऑस्कर के प्रीडिक्शन लिस्ट के बारे में बताते हैं।


Nominations:

All Quiet on the Western Front

Avatar: The Way of Water

The Banshees of Inisherin

Elvis

Everything Everywhere All at Once

The Fabelmans

Tár

Top Gun: Maverick

Triangle of Sadness

Women Talking

Everything Everywhere All at Once

इस बार बेस्ट फिल्म में Everything Everywhere All at Once अपना नाम ऑस्कर 2023 की बेस्ट फिल्म की लिस्ट में शामिल हो सकता है। इस फिल्म को ऑस्कर 2023 में करीब 11 नॉमिनेशन प्राप्त हुए हैं। टॉम क्रूज़ की फिल्म Top Gun: Maverick भी इस लिस्ट में शामिल है और बहुत सी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म भी ऑस्कर का अवार्ड अपने नाम कर सकती है। इसके अलावा The Banshees of Inisherin और All Quiet on the Western Front फिल्म भी इस लिस्ट में लाइन में है, जो अवार्ड अपने नाम कर सकती है।

Best Actress
Nominations:

Cate Blanchett (Tár)

Ana de Armas (Blonde)

Andrea Riseborough (To Leslie)

Michelle Williams (The Fabelmans)

Michelle Yeoh (Everything Everywhere All at Once)

Michelle Yeoh

Michelle Yeoh इस साल ऑस्कर 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अपने नाम कर सकती हैं। उनकी परफॉर्मेंस को Everything Everywhere All at Once फिल्म में दर्शकों ने उनके काम को बेहद पसंद किया है। Cate Blanchett से भी बहुत सी उम्मीदें हैं कि Tar फिल्म से वो भी अपना नाम बेस्ट एक्ट्रेस में दर्ज़ कर सकती हैं।

Best Actor
Nominations:

Austin Butler (Elvis)
Colin Farrell (The Banshees of Inisherin)

Brendan Fraser (The Whale)

Paul Mescal (Aftersun)

Bill Nighy (Living)

Austin Butler (Elvis)

Elvis फिल्म के लिए ऑस्टिन बटलर अपनी उम्मीदवारी मुख्य रूप से दर्ज़ कर रहे हैं। ऐसी बहुत सी उम्मीदें Austin Butler से लगाई जा रही है। Austin Butler ने अपनी इस परफॉर्मेन्स से सभी का दिल जीत लिया है। बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब अवार्ड में उन्होंने अपना नाम बनाया है। ऐसे में बहुत सी उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि Austin Butler ऑस्कर 2023 में अपना नाम बेस्ट एक्टर की लिस्ट में दर्ज़ करा सकते हैं।

Best Director
Nominations:

Martin McDonagh (The Banshees of Inisherin)

Daniel Kwan, Daniel Scheinert (Everything Everywhere All at Once)

Steven Spielberg (The Fabelmans)

Todd Field (Tár)

Ruben Östlund (Triangle of Sadness)

Daniel Kwan and Daniel Scheinert

Everything Everywhere All at Once फिल्म दर्शकों में इतनी पसंद की जा रही है कि उसे लगभग हर कैटेगरी में अवार्ड मिलने की संभावना है। लोगों ने इस फिल्म की खूब प्रशंसा की है और अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि बेस्ट डायरेक्टर के रूप में Daniel Kwan and Daniel Scheinert अपना नाम दर्ज़ करा सकते हैं। हालांकि बेस्ट डायरेक्टर के नॉमिनेशन में स्टीवेन स्पीलबर्ग भी शामिल हैं ऐसे में उन्हें हरा पाना काफी मुश्किल है। लेकिन ये उम्मीद लगाई जा रही है कि Everything Everywhere All at Once फिल्म के डायरेक्टर अवार्ड अपने नाम करने की दावेदारी ज्यादा रखते हैं।