
नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 का कई दिनों से इंतज़ार हो रहा था। आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने पूरे विश्व में अपनी ख्याति बनाई थी। जिस तरह से लगातार कई अवार्ड और कई प्रशंसा पूरे विश्व में आरआरआर फिल्म और उसके गाने नाटू-नाटू को मिल रही थी। ऐसे में पूरी उम्मीद थी कि नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर से भी नवाजा जा सकता है। हालांकि इस उम्मीद में संदेह भी था और ईश्वर से ये प्रार्थना की जा रही थी कि इस बार ऑस्कर भारत के नाम भी हो। ईश्वर ने उस आवाज़ को सुना और हमारे कलाकारों की मेहनत रंग लाई। साल 2023 के 95वें ऑस्कर अवार्ड में भारत ने एक नहीं बल्कि दो अवार्ड अपने नाम किए। पूरे देश में नाटूनाटू गीत और डॉक्यूमेंट्री फिल्म The Elephant Whisperers की ही चर्चा चल रही थी। ऑस्कर 2023 में आरआरआर टीम के अवार्ड जीतने के बाद इस फिल्म के कलाकार जूनियर एनटीआर का क्या कहना है। यहां हम आपको बताएंगे।
Jr NTR @tarak9999 Arrives After #NaatuNaatu #Oscars Win at the @VanityFair Oscar Party ?❤️?. #Oscars2023#VanityFairOscarParty pic.twitter.com/Tgd0jAYDWg
— Sai Mohan ‘NTR’ (@Sai_Mohan_999) March 13, 2023
जब से ऑस्कर 2023 में आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को अवार्ड मिला है। पूरी टीम खुश है। पूरी टीम में एक उत्साह का माहौल है और वो झूमने के लिए तैयार है। खुद नाटू-नाटू गाने के कम्पोज़र एम एम कीरवानी ने अवार्ड लेते वक़्त झूमते हुए गाना गाया था और भारत की प्रशंसा की थी। जब भी आरआरआर की टीम कोई भी नाम और प्रसिद्धि अपने नाम करती है तब-तब वो भारत देश की सराहना करना नहीं भूली है। शुरुआत से आरआरआर टीम भारतीय संस्कृति, भारतीय धर्म, साहित्य और भाषा की प्रशंसा करती चली आ रही है।
Jr. NTR is out there to roar #JrNTR #Oscars95 pic.twitter.com/DyE1O38i7P
— Griha Atul (@GrihaAtul) March 12, 2023
वहीं आरआरआर फिल्म के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर ऑस्कर सेरेमनी के बाद कुछ ऐसा कहा है जिस पर सभी भारतीयों को गर्व महसूस होगा। जूनियर ने मिले इस अवार्ड को आरआरआर टीम की टीम की जीत नहीं बल्कि भारत देश की जीत बताया है। जूनियर एनटीआर इस वक़्त ख़ुशी से भरे हुए दिखे और उन्होंने कहा, “मुझे अपनी ख़ुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ आरआरआर की जीत नहीं है बल्कि पूरे देश की जीत है। इससे दिख रहा है कि भारतीय सिनेमा कितनी दूर जा सकता है ये तो बस शुरुआत है।” इसकी अलावा जूनियर एनटीआर ने एम एम कीरवानी, राजामौली और पूरी टीम को बधाई थी। साथ ही साथ उन्होंने The Elephant Whisperers टीम को बधाई दी जिसने भी ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया है।
Jr NTR @tarak9999 in custom Gaurav Gupta bandhgala at the 95th Academy Awards @TheAcademy
Styled by: @ashwinmawle
#GauravGupta #GauravGuptaMan #oscars #RRR #95thAcademyAwards #JrNTR #RRRatOscars #AcademyAwards pic.twitter.com/fWMZl7PpPd— Gaurav Gupta (@GG_Studio) March 13, 2023
आपको बता दें जूनियर एनटीआर ने अपनी टीम के नाम ऑस्कर अवार्ड होने से पहले भी भारत का परचम बुलंद किया था। वो और उनकी पूरी आरआरआर टीम सेरेमनी में भारतीय वेशभूषा में दिखी थी। जूनियर एनटीआर भातीय वेशभूषा में थे जहां उनके कपड़ों पर टाइगर बना हुआ था। हम सब जानते हैं कि टाइगर हमारा राष्ट्रीय पशु है इसलिए जूनियर एनटीआर ने “भारत को” पूरी दुनिया के सामने एक टाइगर की तरह प्रस्तुत किया। भारत को एक टाइगर की तरह पेश करते हुए जूनियर एनटीआर ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ सूट पहना था।