newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar 2023: क्या और क्यों हुआ था ऑस्कर में थप्पड़ कांड और फिर हुआ तो क्या करेंगे होस्ट ?

Oscar 2023: इस बार कई फिल्म ऑस्कर की नॉमिनेशन में हैं। ऐसे में दर्शकों को अपनी पसंदीदा फिल्म के ऑस्कर जीतने का इंतज़ार है। भारत में भी इसका इंतज़ार काफी तेज़ी से हो रहा है। आज हम यहां आपको बताएंगे कि आखिर इस साल ऑस्कर अवार्ड को कौन होस्ट करने वाला है। इसके अलावा 2022 में हुए थप्पड़ काण्ड के बारे में साल 2023 के ऑस्कर को होस्ट करने वाले का क्या कहना है।

नई दिल्ली। इस साल 95वें ऑस्कर अवार्ड के विनर की घोषणा होनी है। अब इन अवार्ड की घोषणा होने में बेहद कम समय बचा है। साल 2023 में 12 मार्च 2023 को ऑस्कर अवार्ड की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा 13 मार्च को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर आप ऑस्कर के विनर की लिस्ट को भारत में देख सकते हैं। इस बार कई फिल्म ऑस्कर की नॉमिनेशन में हैं। ऐसे में दर्शकों को अपनी पसंदीदा फिल्म के ऑस्कर जीतने का इंतज़ार है। भारत में भी इसका इंतज़ार काफी तेज़ी से हो रहा है। आज हम यहां आपको बताएंगे कि आखिर इस साल ऑस्कर अवार्ड को कौन होस्ट करने वाला है। इसके अलावा 2022 में हुए थप्पड़ काण्ड के बारे में साल 2023 के ऑस्कर को होस्ट करने वाले का क्या कहना है।

आपको बता दें साल 2022 का ऑस्कर काण्ड काफी सुर्ख़ियों में रहा। जब स्टैंडअप कॉमेडियन क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने एक पर्सनल कमेंट के चलते थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद क्रिस रॉक और विल स्मिथ काफी चर्चा में रहे थे। विल स्मिथ को करीब 10 साल के लिए ऑस्कर सेरेमनी से बैन कर दिया गया था। जिसके बाद विल स्मिथ के फैन ने उसका विरोध किया था।

इस बार का ऑस्कर होस्ट फेमस हॉलीवुड टॉक शो के होस्ट जिमी किमेल करने वाले हैं। जिमी कीमेल एक जानी मानी हस्तीं हैं जिन्होंने कई प्रोग्राम को होस्ट किया है। और दर्शक भी उनके फैन हैं। इस साल ऑस्कर सेरेमनी को वही होस्ट करने वाले हैं। जिमी से हाल ही में ऑस्कर 2022 में हुए थप्पड़ काण्ड को लेकर सवाल किया गया।

जिमी से पूछा गया कि अगर इस बार भी ऐसा कुछ होता है तो आप क्या करेंगे ? जिसका जवाब देते हुए जिमी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “आपका मतलब है कि जब मैं मंच पर हूं तब मुझे कोई थप्पड़ जड़ता है। तब मैं क्या करूंगा। अगर मैं उनसे बड़ा हूं तो मैं टीवी पर उन्हें हरा दूंगा। अगर वह चट्टान है तो मैं दौड़ते हुए दिख सकता हूं।” आपको बता दें इस बार भारत की तरफ से आरआरआर फिल्म में फिल्माया गया नाटू-नाटू नॉमिनेटेड है इसके अलावा दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में प्रेसेंटर रहने वाली हैं।