newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Milena Salvini Passes Away: पद्मश्री सम्मानित मिलिना साल्विनी का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, कहा- मुझे… 

Milena Salvini Passes Away: निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मिलिना साल्विनी को श्रद्धांजलि देने वालों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने भी साल्विनी को याद करते हुए ट्वीट कर शोक जाहिर किया है।

नई दिल्ली। प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी (Milena Salvini) का निधन हो गया है। 26 जनवरी को ही पद्मश्री से सम्मानित मिलिना साल्विनी ने दुनिया को अलविदा कहा। निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मिलिना साल्विनी को श्रद्धांजलि देने वालों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने भी साल्विनी को याद करते हुए ट्वीट कर शोक जाहिर किया है।

milina salvini

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नृत्य की इस विधा को फ्रांस में लोकप्रिय बनाने के मिलिना के प्रयासों को याद किया और ट्वीट किया।पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी मिलिना साल्विनी के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। वेंकैया नायडू ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सुश्री मिलिना साल्विनी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। कथकली की प्रतिपादक, सुश्री मिलिना साल्विनी ने फ्रांस में चार दशकों से अधिक समय तक भारतीय नृत्य और संगीत को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उसकी आत्मा को शांति मिले’

इटली में हुआ था जन्म

मिलिना साल्विनी का जन्म इटली में हुआ था। वो फ्रांस की नागरिक थी। अभिनय कला के क्षेत्र में साल्विनी के महती योगदान को लेकर उन्हें भारत सरकार की ओर से साल 2019 में पद्मश्री सम्मान दिया था।