नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर खुशियां आई है। 2 दिन पहले यानी 6 नवंबर को ही आलिया भट्ट ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस के घर में खुशियों का माहौल है। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर कपूर को पहले बच्चे के जन्म पर बधाईयां मिल रही है। न केवल देश से बल्कि दूसरे देशों से भी एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। पाकिस्तान के मशहूर एक्टर और होस्ट यासिर हुसैन ने भी आलिया भट्ट को अलग अंदाज में इसके लिए विश किया लेकिन लोगों को पाक एक्टर का पोस्ट रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर यासिर हुसैन की इस पोस्ट को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। चलिए आपको आगे बताते हैं आखिर ऐसा क्या लिखा है यासिर हुसैन ने अपनी पोस्ट में…
क्या लिखा है यासिर हुसैन ने पोस्ट में?
पाकिस्तान के मशहूर एक्टर यासिर हुसैन ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनके पहले बच्चे के जन्म पर बधाई देते हुए एक पोस्ट किया था। अपनी पोस्ट में यासिर हुसैन ने लिखा था, ‘तभी कबीर आज बहुत खुश है। मैं दोनों मुल्कों की दोस्ती के लिए तैयार हूं’। बता दें, यासिर हुसैन ने पोस्ट में जिस कबीर की बात की है वो उनके बेटे का नाम है। इस तरह से देखा जाए तो वो अपनी इस पोस्ट के सहारे एक तरह से आलिया की बेटी का हाथ अपने बेटे के लिए मांग रहे हैं। ताकी शादी के बाद दो मुल्क यानी भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती हो सके।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
पाकिस्तानी एक्टर का इस तरह से आलिया भट्ट की बेटी को लेकर पोस्ट करना लोगों को पसंद नहीं आया। अब आलिया और रणबीर कपूर के फैंस पोस्ट के खिलाफ अपना गुस्सा जता रहे हैं। लोग इस पोस्ट के लिए पाकिस्तानी एक्टर यासिर हुसैन को ट्रोल भी रहे हैं।
Oh god yasir hussain is so embarrassing ?? pic.twitter.com/nePjlQWPrU
— single malt scotch??? (@its_zaalima) November 7, 2022
yeh pta nahi konse nashe kr ke betha hota hai ajeeb #yasirhussain pic.twitter.com/ncUhQbfZay
— Anعm? (@jiapsematlab) November 7, 2022
Yasir Hussain ny phr sy koe urta teer ly lia h
— سبا (@Bellona__) November 7, 2022
आपको बता दें, यासिर हुसैन पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। एक्टर होने के साथ ही होस्ट के तौर पर भी वो लोगों को अपना दिवाना बनाते हैं। यासिर की तरह ही उनकी पत्नी भी पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस है। उनकी पत्नी का नाम इकरा अजीज है। दोनों ने साल 2019 में धमाकेदार शादी की थी जिससे उनका एक बेटा है। इसी बेटे कबीर के लिए यासिर ने आलिया भट्ट की बेबी गर्ल का हाथ मांगा है…