newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pamela Chopra Passes Away: बी टाउन को लगा बड़ा झटका, दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन

Pamela Chopra Passes Away: बता दें कि पामेला चोपड़ा एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास थी और आदित्य चोपड़ा की मां। ये खबर सभी को सन कर देने वाली है

नई दिल्ली। बी टाउन के फेमस दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पामेला का 85 साल की उम्र निधन हुआ है। खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा हैं। बता दें कि पामेला चोपड़ा एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास थी और आदित्य चोपड़ा की मां। ये खबर सभी को सन कर देने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर निधन की जानकारी दी है।

PAMELA CHOPRA.jpg1

15 दिन से थी अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि पामेला की तबीयत बीते 15 दिन से नाजुक बनी हुई थी। उन्होंने तबीयत खराब होने के बाद  मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो वेंटिलेटर पर थी। हालांकि आज सुबह पामेला जिंदगी से जंग हार गई। अभी तक परिवार की तरफ से किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  पामेला चोपड़ा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती थी लेकिन वो प्ले बैक सिंगर थी। कई गानों में उन्होंने अपनी कोमल आवाज दी थी। इसके अलावा वो स्क्रिप्ट और डायलॉग भी लिखती थी।

PAMELA CHOPRA.jpg2

द रोमैंटिक्स में आई थी आखिरी बार नजर

पामेला को कई बार यश चोपड़ा साहब के लिए बोलते हुए देखा गया। आखिरी बार उन्होंने यश चोपड़ा पर बनी डाक्यूमेंट्री द रोमैंटिक्स में देखा गया था, जहां उन्होंने दोनों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि द रोमैंटिक्स यश चोपड़ा के करियर और फिल्म उद्योग में उनके योगदान पर आधारित है। फिल्म दाग(1973) का जिक्र करे हुए उन्होंने बताया था कि कैसे दाग के रिलीज पर निर्देशक कितने दिन तक चैन तक सोए नहीं थे। वो हर रात बैचेन रहते थे और फिल्म को लेकर बात करते थे।