newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pandit Birju Maharaj: पद्म विभूषण समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित थे पंडित बिरजू महाराज, अब कह दिया दुनिया को अलविदा

Pandit Birju Maharaj: 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में जन्में पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। बिरजू महाराज की शख्सियत की बात करें तो ये ऐसी शख्सियत रहे हैं जो तर्क से परे मानी जाती है।

नई दिल्ली। कथक डांस के सम्राट कहे जाने वाले पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में  आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है रविवार को देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने उनके देहांत की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं, उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों और राजनेताओं ने शोक जताया है।

पद्म विभूषण समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित

4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में जन्में पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। बिरजू महाराज की शख्सियत की बात करें तो ये ऐसी शख्सियत रहे हैं जो तर्क से परे मानी जाती है। अपने जीवन में उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी डांस कोरियोग्राफ किया। इन फिल्मों की बात करें तो इनमें उमराव जान, डेढ़ इश्कियां, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दें, 1983 में बिरजू महाराज को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिल चुका है। साल 2012 में विश्वरूपम फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया गया था।

निधन पर इन हस्तियों ने जताया शोक

बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने उनके देहांत की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर अदनान सामी और मालिनी अवस्थी समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।

प्रसिद्ध सिंगर अदनान सामी ने बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताया।
Extremely saddened by the news about the passing away of Legendary Kathak Dancer- Pandit Birju Maharaj ji.
We have lost an unparalleled institution in the field of the performing arts. He has influenced many generations through his genius.
May he rest in peace.??#BirjuMaharaj pic.twitter.com/YpJZEeuFjH

भोजपुरी लोक गायक मालिनी अवस्थी ने भी बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताया है। मालिनी अवस्थी ने ट्विटर पर लिखा ये अपूर्णीय क्षति है।

भाजपा के सांसद रवि किशन ने भी जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख