newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pankaj Tripathi: ‘अग्निपथ’ की शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे पंकज त्रिपाठी, ऋतिक रौशन की वजह से हुआ था ये हादसा, एक्टर ने बताया सच

Pankaj Tripathi: ‘अग्निपथ’ फिल्म को अब 11 साल बीत चुके हैं। लेकिन एक बार फिर से ये फिल्म चर्चा में है और इसका कारण हैं एक्टर पंकज त्रिपाठी। जी हां, पंकज त्रिपाठी ने हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में ‘अग्निपथ’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

नई दिल्ली। साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘अग्निपथ’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में ऋतिक रौशन और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तो वहीं संजय दत्त और पंकज त्रिपाठी ने भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया था। इस फिल्म को अब 11 साल बीत चुके हैं। लेकिन एक बार फिर से ये फिल्म चर्चा में है और इसका कारण हैं एक्टर पंकज त्रिपाठी। जी हां, पंकज त्रिपाठी ने हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में ‘अग्निपथ’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मैशेबल इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘अग्निपथ’ के एक सीन में मेन लीड ऋतिक रौशन उनको चाकू से मारते दिखाई दे रहे हैं। पंकज ने बताया कि- ‘उस सीन में ऋतिक को मुझे 3-4 बार चाकू मारना था। मुझे मरने की एक्टिंग करनी थी और ऐसा करने के लिए मैंने अपनी सांसे रोक ली थी। मैं नहीं जनता था कि किसी को चाकू मारा जाता है तो कैसा महसूस होता है।’

बेहोश हो गए थे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया कि- ‘अगर आप उस सीन को ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखेगा कि मेरी आंखें पूरी तरह से लाल हो गई है। मुझे याद है कि इस सीन की शूटिंग के दौरान मैं दूसरे या तीसरे टेक में कुछ सेकेंड के लिए बेहोश हो गया था। मैं गिर गया था। एक्टर ने आगे बताया कि- ‘जब कैमरा सब कैप्चर कर रहा था, मेरे पास ब्लैकआउट हो गया और मैं गिर गया क्योंकि मैंने बहुत देर तक अपनी सांसें रोक रखी थीं। लोग तुरंत मेरे पास जमा हो गए और मेरे चेहरे पर पानी के छींटे मारने लगे। जब मुझे होश आया तो देखा कि इतने सारे लोग मुझे घेरकर खड़े हैं।’

आपको बता दें कि, साल 2012 में करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अग्निपथ’ आई थी। फिल्म में ऋतिक रौशन ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थी। संजय दत्त और ऋषि कपूर फिल्म में विलेन के अवतार में दिखे थे। फिल्म उस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म रही थी।