newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti-Raghav Engagement: परी-राघव की सगाई की रस्में 5 बजे से होगी शुरू, सगाई स्थल के बाहर स्पॉट हुए कपल!

Parineeti-Raghav Engagement: हमने आपको ये तो बता दिया कि आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड क्वीन परिणीति चोपड़ा की सगाई आज यानी 13 मई दिन शनिवार को है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि दोनों की शादी की रस्में कब शुरू होगी तो हम आपको बता दें कि दोनों की सगाई की रस्में शाम 5 बजे से शुरू होगी। वहीं इनकी सगाई का थीम बॉलीवुड थीम होगा। इन सब के अलावा पहले सुखमनी पाठ और अरदास होगी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा आज अपने घर वालों और दोस्तों के सामने अपनी रिंग एक्सचेंज करेंगे। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। इनकी सगाई में मेहमानों की लिस्ट भी लंबी-चौड़ी है। जिसमें 150 गेस्ट के आने की संभावना जताई जा रही है। इसमें दिल्ली और पंजाब के सीएम केजरीवाल और भगवंत मान का नाम भी शामिल है। वहीं परी की बड़ी बहन परिणीति चोपड़ा भी सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची है। प्रियंका के अलावा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा के दोस्त और अमेज़न के पूर्व कार्यकारी  थॉमस ड्रैकोविच भी दिल्ली पहुंचे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हमने आपको ये तो बता दिया कि आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड क्वीन परिणीति चोपड़ा की सगाई आज यानी 13 मई दिन शनिवार को है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि दोनों की शादी की रस्में कब शुरू होगी तो हम आपको बता दें कि दोनों की सगाई की रस्में शाम 5 बजे से शुरू होगी। वहीं इनकी सगाई का थीम बॉलीवुड थीम होगा। इन सब के अलावा पहले सुखमनी पाठ और अरदास होगी। इसके बाद रात में दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे और फिर मेहमान के लिए डिनर रखा जाएगा। वहीं आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई स्थल से बाहर जाते दिखाई दिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के फक्शन में बहन प्रियंका चोपड़ा तो पहुंची है लेकिन जीजा निक जोनस नहीं पहुंच पाएंगे क्योंकि वो अभी अपने काम में बिजी चल रहे है। इसलिए वो अपनी साली की सगाई के फक्शन तो एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इस लिस्ट में कुछ और नाम भी है जो परी की सगाई में नहीं शामिल हो पाएंगे। लेकिन उन नामों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है।