newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: होने वाले पति के साथ लंदन में सैर-सपाटा करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, वायरल हुआ वीडियो

Video: शादी की खबरों के बीच अब परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति राघव चड्ढा के साथ सैर-सपाटे पर निकली हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों अपने एक फैन के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सगाई के बाद से ही चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने राधव चड्ढा संग परिवार और दोस्तों के बीच सगाई की है। अब खबर है कि जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। शादी की खबरों के बीच अब परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति राघव चड्ढा के साथ सैर-सपाटे पर निकली हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों अपने एक फैन के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर दोनों का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि दोनों (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) लंदन में हैं। वीडियो में वो सेल्फी क्लीक कराते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को व्हाइट टी शर्ट, पेंट के साथ पिंक स्वेटर पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं, राघव चड्ढा हाई-नेक टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए हैं। वीडियो में दोनों के चेहरे पर स्माइल देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों साथ में खुश हैं।


लोग दे रहे वीडियो पर ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद दोनों की जोड़ी को ‘सबसे शानदार जोड़ी’ बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि वीडियो देख नाराजगी जता रहे हैं। नाराजगी जता रहे लोगों का कहना है कि शादी से पहले वो इस तरह वेकेशन पर हैं जो गलत है।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

परिणीति चोपड़ा के पास हैं ये फिल्में

बात एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की करें तो वो आखिरी बार फिल्म ऊंचाई में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी दिखाई दिए थे। अब इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस फिल्म दिलजीत दोसांझ के साथ ‘चमकिला’ और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ में नजर आएंगी।