Parineeti Raghav Reception: दिल्ली-चंडीगढ़ नहीं इस जगह होगा परिणीति-राघव का रिसेप्शन, लोकेशन और डेट आई सामने 

Parineeti Raghav Reception: अब इस रिसेप्शन (Reception) की जगह और तारीख दोनों ही सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं आखिर कब और कहां होने वाला है राघव (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का ये रिसेप्शन…

रितिका आर्या Written by: September 27, 2023 8:18 am
PARINEETI-RAGHAV.jpg2

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी (Parineeti Chopra-Raghav Chadha) के बंधन में बंध गए हैं। ये शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई। शादी बीते दिनों 24 सितंबर को हुई। इस शादी के बाद अब सभी मेहमान लौट चुके हैं। ये शादी काफी ग्रैंड थी जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अभी तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शादी के बाद अब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिसेप्शन (Parineeti Chopra Raghav Chadha Reception) पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। कहा जा रहा था कि ये रिसेप्शन पार्टी दिल्ली और चंडीगढ़ में होने वाली थी लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, दिल्ली-चंडीगढ़ नहीं किसी दूसरी जगह रिसेप्शन होगा। अब इस रिसेप्शन (Reception) की जगह और तारीख दोनों ही सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं आखिर कब और कहां होने वाला है राघव (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का ये रिसेप्शन…

PARINEETI-RAGHAV.jpg3

दिल्ली-चंडीगढ़ में होना था रिसेप्शन

राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा के रिसेप्शन प्रोग्राम को लेकर पहले जो जानकारी सामने आ रही थी उसके मुताबिक, पहले दिल्ली और चंडीगढ़ में ये प्रोग्राम होने थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि रिसेप्शन प्लेस चेंज कर दिया गया है। अब मुंबई में ये रिसेप्शन होगा जिसमें राघव और परिणीति के खास दोस्त शामिल होंगे। न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो ये रिसेप्शन पार्टी 4 अक्टूबर को मुंबई में होगी।

parineeti-raghav.jpg4

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की ये शादी काफी खास थी। दोनों की शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। मेहमानों को अपने फोन के कैमरे तक इस्तेमाल नहीं करने दिया गया था। राघव चड्ढा राजनीति से जुड़े हैं ऐसे में इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

इस शादी में प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने की भी उम्मीद थी लेकिन आखिर वक्त तक में भी एक्ट्रेस यहां पहुंच नहीं पाई। मां मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका चोपड़ा के इस शादी में शामिल नहीं हो पाने की वजह काम का बिजी शेड्यूल बताया है। अब देखना होगा कि क्या प्रियंका चोपड़ा रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो पाती हैं या नहीं?