newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pathaan Box Office Collection Day 2: जानिए, शाहरुख खान की फिल्म पठान का दूसरे दिन का कलेक्शन क्या रहा

Pathaan Box Office Collection Day 2: इसके अलावा फिल्म ने करीब 35 करोड़ रूपये का कलेक्शन भारत के बाहर यानी ओवरसीज कलेक्शन किया था। जिस तरह से 26 जनवरी को फिल्म का कलेक्शन हुआ है फिल्म ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बना दिया है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की पठान फिल्म ने आंकड़ों के मुताबिक़ बम्पर कमाई करके रिकॉर्ड दर्ज़ किया है। पठान फिल्म का बॉयकॉट लम्बे स्तर से हुआ लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा। शाहरुख खान को लोग बॉक्स ऑफिस का बादशाह कहकर पुकारने लगे हैं। हालांकि फिल्म में और कहानी में बिल्कुल भी दम नहीं था लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करते जा रही है और रिकॉर्ड सेट कर रही है। पठान फिल्म ने अपने पहले दिन में करीब 57 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था। इसके अलावा फिल्म ने करीब 35 करोड़ रूपये का कलेक्शन भारत के बाहर यानी ओवरसीज कलेक्शन किया था। जिस तरह से 26 जनवरी को फिल्म का कलेक्शन हुआ है फिल्म ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बना दिया है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

पठान फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन करीब 70 करोड़ रूपये के आसपास रहा है। इस फिल्म को करीब 5500 स्क्रीन में रिलीज़ किया गया था और करीब 20,000 शो इस फिल्म के पूरे भारत में लगे थे जहां पर लगभग 65 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी सिनेमाघर में दिखी है। पठान फिल्म सिर्फ सिनेमाघर में ही नहीं बल्कि सिंगल स्क्रीन सिनेमा में भी दर्शकों की उपस्थिति दर्ज़ कराने में कामयाब रही है।

पिंकविला की खबर के मुताबिक़ मुंबई और पुणे के ऐसे कई सिनेमाघर रहे जहां पर पठान फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई की है। इसके अलावा पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन में पठान फिल्म के कलेक्शन में वृद्धि दर्ज़ की गई। जो सिनेमाघर काफी समय से अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रहे थे उन सिनेमाघर में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

अगर पठान फिल्म के दो दिन के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब 125 से 128 करोड़ रूपये का कलेक्शन भारत में कर लिया है। पठान फिल्म के दूसरे दिन का भारत में कलेक्शन करीब 70 से 71 करोड़ रूपये के आसपास रहा है। जिसमें से 69 करोड़ रूपये का कलेक्शन हिंदी भाषा से रहा है इसके अलावा तेलुगु और तमिल भाषा में फिल्म ने अपने दूसरे दिन भी करीब 2 से 3 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने पहले दिन में करीब 57 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन भारत में किया था।

अब ट्रेड अनालिस्ट का अनुमान है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है। फिल्म ने अपने पहले दिन में रिकॉर्ड ओपनिंग करके रिकॉर्ड बनाया है इसके अलावा सेकंड डे के बिजनेस ने भी एक रिकॉर्ड सेट किया है और अब फिल्म वीकेंड में भी रिकॉर्ड सेट करने वाली है, क्रिटिक के ऐसे अनुमान हैं। हालांकि पठान फिल्म के रिलीज़ से पहले ही इस तरह के अनुमान सामने आ रहे थे और ऐसा बताया जा रहा था कि पठान एक बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म बनने वाली है।