newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pathaan Box Office Collection: 500 करोड़ रूपये के पास पहुंचा शाहरुख खान की फिल्म पठान का कलेक्शन

Pathaan Box Office Collection: पठान फिल्म पहली भारत की ऐसी फिल्म बनने वाली है जो 500 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल होने वाली है। शाहरुख खान. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनयकृत फिल्म पठान का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। धीरे-धीरे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड कर दिए हैं। शाहरुख खान ने सबसे पहले तो एक रिकॉर्ड तोड़ा जब वो 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुए। उसके बाद उन्होंने दूसरा रिकॉर्ड तोड़ा जब वो 400 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल हुए और अब पठान फिल्म 500 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड सेट करने वाली है। पठान फिल्म पहली भारत की ऐसी फिल्म बनने वाली है जो 500 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल होने वाली है। शाहरुख खान. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनयकृत फिल्म पठान का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

पठान फिल्म को रिलीज़ हुए करीब 20 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं। इस फिल्म की हवा ऐसी चली कि किसी और फिल्म ने इसके आसपास रिलीज़ होने का मन ही नहीं बनाया। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहज़ादा की रिलीज़ डेट भी इस फिल्म की सफलता और दर्शकों में पठान के प्रति क्रेज़ को देखते हुए बढ़ाई गई। अब शहज़ादा फिल्म 17 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

पठान फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 499 करोड़ रूपये का कलेक्शन भारत में कर लिया है। इसके अलावा ट्रेड की मानें तो बुधवार यानी आज के पहले शो के बाद फिल्म ने 500 करोड़ के आंकड़े को भी छू लिया होगा। आपको बता दें 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन एक बार फिर शाहरुख खान का जलवा सिनेमाघर में रहा और पठान फिल्म को देखने वाले दर्शकों की तादाद बढ़ी रही।

पठान फिल्म ने सोमवार तक करीब 493 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया है। जिसमें पठान ने हिंदी में करीब 475 करोड़ रूपये के करीब कमाई की और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु भाषा में करीब 17 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन का किया। इसके अलावा अगर बात करें मंगलवार के कलेक्शन की तो करीब 6 से 7 करोड़ रूपये का कुल कलेक्शन मंगलवार को हुआ है। इस हिसाब से फिल्म करीब 500 करोड़ रूपये के कलेक्शन के नज़दीक पहुंच गई है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड पठान के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब 952 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है और बेहद तेज़ी से 1000 करोड़ रूपये की ओर बढ़ रही है।