newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pathaan Day 25th Collection: शाहरुख खान की पठान फिल्म ने 25वें दिन में भी किया दमदार कलेक्शन

Pathaan Day 25th Collection: पठान के मेकर्स की मार्केंटिंग स्ट्रेटजी ने पठान फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बना दिया। रिलीज़ के 25वें दिन पठान फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। पठान फिल्म भारत में कुल 500 करोड़ रूपये के कलेक्शन को पार कर चुकी है और अब वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रूपये के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। करीब 24 दिन बाद भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा है। पठान फिल्म के टिकट मूल्य में भी कमी करी की गई है। जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म को देख सकें। मेकर्स को भी पठान फिल्म के टिकट का मूल्य कम करने का फायदा हुआ और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार और शनिवार को भी अच्छा प्रदर्शन किया। शाहरुख खान की फिल्म पठान का जमकर विरोध हुआ था और लेकिन पठान के मेकर्स की मार्केंटिंग स्ट्रेटजी ने पठान फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बना दिया। रिलीज़ के 25वें दिन पठान फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।

पठान फिल्म ने अपने 25वें दिन यानी बीते शनिवार को करीब 3 करोड़ 25 लाख रूपये का कारोबार किया। इस हिसाब से पठान फिल्म का हिंदी भाषा में कुल कलेक्शन करीब 490 करोड़ रूपये के आसपास हो गया है। पठान फिल्म के टिकट मूल्य में कटौती करने से दर्शकों की संख्या सिनेमाघर में बढ़ी है और दर्शक सिनेमाघर देखने के लिए जा रहे हैं। पठान फिल्म का टिकट मूल्य शुक्रवार को करीब 110 रूपये के आसपास रखा गया इसके अलावा शनिवार को फिल्म का मूल्य करीब 200 रूपये के करीब रखा गया।

शुक्रवार और शनिवार दोनों ही दिन दर्शकों की संख्या में वृद्धि दिखी। इस फिल्म ने भारत की सभी भाषाओं में करीब 508 करोड़ रूपये का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड फिल्म 990 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर चुकी है। जल्द ही फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रूपये के कलेक्शन को पार कर लेगी।

अगर बात करें पठान फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की तो फिल्म ने करीब 46 मिलियन डॉलर यानी कि 377 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। पठान फिल्म रिलीज़ के चौथे सप्ताह में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने करीब साढ़े चार करोड़ रूपये का कलेक्शन अपने दो दिन में किया है और इस रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है।