newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KK Last Song: पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा…रिलीज हुए KK का आखिरी सॉन्ग, गाना सुन आंखें हो जाएंगी नम

KK Last Song: धूप पानी बहने दें…ये गाना पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिल- द पीलीभीत सागा का है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है और केके ने अपनी प्यारी आवाज से इसको पूरा किया। गाने के बोल बहुत प्यारे हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर केके यानी कृष्णानाथ कुनाथ हमारे बीच नहीं रहे हैं। किसी के लिए भी इस बार पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। केके के गानों को सुनकर लगता है कि मानों अभी सामने खड़े होकर ही सिंगर गा रहे हैं। केके  हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। साथ ही सिंगर के बेहतरीन सॉन्ग हमेशा फैंस को उनसे जोड़े रखेंगे। आज केके का आखिरी गाना रिलीज किया गया है जिसका नाम है धूप पानी बहने दें। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और सॉन्ग को सुनकर फैंस की आंखें नम हैं।

केके की आवाज ने घायल किया फैंस का दिल

धूप पानी बहने दें…ये गाना पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिल- द पीलीभीत सागा का है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है और केके ने अपनी प्यारी आवाज से इसको पूरा किया। गाने के बोल बहुत प्यारे हैं और प्यारे लिरिक्स को केके ने अपनी प्यारी आवाज से शब्दों में जान डाल दी है। गाना बहुत प्यारा है। ये सॉन्ग आपको प्रकृति के नजदीक होने का अहसास कराएगा। सॉन्ग में कटते पेड़, धूप-छांव का जिक्र किया गया है। गाने को रिलीज के साथ ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फैंस केके को दिल से याद कर रहे हैं।

24 जून को रिलीज होगी फिल्म

पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिल- द पीलीभीत सागा 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा नीरज काबी, सायनी गुप्ता भी नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी फिल्म में ऐसे इंसान का रोल प्ले कर रहे हैं जो सरकारी स्कीम का लाभ उठाने के लिए जंगलों में जाकर खुद शेर का शिकार होना चाहता है। दरअसल सरकार बाघों या शेरों का शिकार होने वाले लोगों को लाखों रुपये देने का ऐलान करती है।