नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह और अक्षरा सिंह जितना अपने रिश्तो को लेकर विवादों में रहे, उससे कहीं ज्यादा दोनों का रोमांस चर्चा का विषय रहा है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने एक साथ बहुत सारी फिल्में की हैं और दोनों के बीच का हॉट रोमांस आज भी लोगों के दिलों में बसा है, हालांकि अब दोनों कभी भी साथ काम नहीं करेंगे लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं। इसलिए आए दिन दोनों के पुराने रोमांस से भरे गाने वायरल होते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब सोशल मीडिया पर दोनों का कौन सा गाना धूम मचा रहा है।
गर्मी में अक्षरा और पवन सिंह का रोमांस
सोशल मीडिया पर इस वक्त पवन सिंह (pawan singh) और अक्षरा सिंह (akshara singh) का गाना भर जाता ढोंढ़ी मोर पसीना से खूब वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह अक्षरा से रोमांस करने का मौका ढूंढ रहे हैं,जबकि अक्षरा गर्मी से परेशान है और पवन सिंह को अपने पास तक नहीं भटकने दे रही हैं। गाने में पवन और अक्षरा का गजब का डांस देखने को मिल रहा है। पवन सिंह बार-बार अक्षरा के पास जाने की कोशिश कर रहे हैं,जबकि अक्षरा कह रही हैं कि गर्मी की वजह से भर जाता ढोंढ़ी पसीना से। ये गाना सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे व्यूज पाने में भी कामयाब रहा है। गाना को 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
7 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
ये गाना फिल्म पवन राजा का है जो तकरीबन 7 साल पहले रिलीज हुई थी। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने साथ गाया है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा के अलावा मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अयाज खान, देव सिंह जैसे स्टार्स भी शामिल हैं।