newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

“दो बिहारी सब पर भारी.. एक पवन सिंह दूजा मनोज तिवारी..”, दोनों को साथ देख फैंस ने पूछे सवाल

Pawan Singh and Manoj Tiwari were seen together: पवन सिंह हर छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं। अब उन्होंने मनोज तिवारी के साथ कई फोटोज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पवन सिंह नॉर्मल शॉर्ट में दिख रहे हैं जबकि मनोज तिवारी सूट-बूट में दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह सिनेमा के बड़े और पावरफुल स्टार हैं। एक्टर की मचऑवेटेट फिल्म बजरंगी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इसके लिए बहुत एक्साइटेड है लेकिन पवन सिंह के साथ मनोज तिवारी को साथ देखकर फैंस के होश उड गए हैं। दो बड़े सुपरस्टार एक ही फ्रेम में हैं और फैंस को लग रहा है कि अब कुछ बवाल होने वाला है, तो चलिए जानते हैं कि दोनों बड़े स्टार्स की मुलाकात कब और कहां हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


 पवन सिंह से मिलने पहुंचे मनोज तिवारी

पवन सिंह हर छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं। अब उन्होंने मनोज तिवारी के साथ कई फोटोज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पवन सिंह नॉर्मल शॉर्ट में दिख रहे हैं जबकि मनोज तिवारी सूट-बूट में दिख रहे हैं। फोटो में दोनों हाथ मिल रहा है, कुछ बात कर रहे हैं। पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा- आज मुंबई पहली बार मनोज तिवारी भैया मेरे घर आए…जय माता दी। अब दोनों सुपर स्टार को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ मिलकर कुछ बड़ा करने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Films (@_adityafilms__)


नई फिल्म ला रहे मनोज तिवारी और पवन सिंह!

एक यूजर ने लिखा- 2 बिहारी सबपे भारी एक पवन एक मनोज तिवारी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आखिर दोनों मिल कर कुछ बड़ा गर्दा मचाने वाले हैं..इंतजार करिए बस। एक अन्य ने लिखा-पवन सिंह भैया और मनोज तिवारी भैया दोनों लोगों का एक फिल्म मुझे बहुत अच्छा लगा…इंसाफ। बता दें कि पवन सिंह और मनोज तिवारी ने साथ में बहुत सारी फिल्मों में काम किया है, जिसमें अंधा कानून, इंसाफ में काम किया है। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों साथ में फिर एक और शानदार फिल्म लेकर आएं।