newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

घघरी के दीवाने हुए पवन सिंह, श्वेता सिंह के साथ हुए हद से ज्यादा बोल्ड, देखें नया गाना

Pawan Singh New song Ghaghari: पवन सिंह सोशल मीडिया स्टार हैं और वो हर अवतार में फैंस को भाते हैं। आज सुबह ही पवन सिंह का नया गाना घघरी रिलीज हो चुका है। गाने में एक्टर के साथ नए हिरोइन श्वेता शर्मा दिख रही हैं, जो काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं और भोजपुरी सिनेमा में उनके आए दिन नए गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह का नया गाना दिलवा ले जा रुमाल में रिलीज हो रहा है,जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। अब आज सुबह पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है,जिसका नाम है घघरी। गाने में पवन सिंह का रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है,तो चलिए जानते हैं कि नए गाने में क्या खास है।

बोल्ड अवतार में पवन सिंह

पवन सिंह सोशल मीडिया स्टार हैं और वो हर अवतार में फैंस को भाते हैं। आज सुबह ही पवन सिंह का नया गाना घघरी रिलीज हो चुका है। गाने में एक्टर के साथ नए हिरोइन श्वेता शर्मा दिख रही हैं, जो काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। गाने में पवन सिंह श्वेता सिंह की घघरी की तारीफ कर रहे हैं और उनके गोरे पैरों के दीवाने हो गए हैं। गाना काफी बोल्ड है, जो आने वाले समय में डीजे पर लोगों का फेवरेट बनने वाला है। गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है और गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने को डायरेक्ट बिभांशु तिवारी ने किया है।


फैंस कर रहे तारीफ

फैंस भी गाने की खूब तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- रिकॉर्ड का मतलब पावर स्टार Pawan singh..! सबका बैंड बजाएंगे..मौसम क्या बता रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जब से पवन सिंह डीजे पर बजने वाले ऐसे गाने गाने लगे हैं त से हम पहले वाले रोमांटिक और सैड सॉन्ग वाले पवन सिंह को मिस करता हूं। एक अन्य ने लिखा- आरा के ओठलाली बलिया के बाली और भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के बराबरी केहू ना कर पाई। पोस्ट के नीचे तमाम आपको ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।