newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पवन सिंह ने खुद को बताया भगवान भोलेशंकर का चेला, गांजे को बता दिया अपना नाश्ता, पावर स्टार की साली बोलीं- ”गांजा ऐ जीजाजी…”

Pawan Singh New Bhojpuri Song Ganja Ae Jija Ji: पवन सिंह ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 के गाने ”आई नहीं” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस गाने ने आते ही अपना डंका बजा दिया है और पवन सिंह एक बार फिर से चारों ओर छा गए हैं। इसी बीच सावन के महीने में महादेव को समर्पित पवन सिंह का एक और गाना ”गांजा ऐ जीजाजी” रिलीज कर दिया गया है।

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है लेकिन इन दिनों पवन सिंह बॉलीवुड में भी छाये हुए हैं। दरअसल, पवन सिंह ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 के गाने ”आई नहीं” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस गाने ने आते ही अपना डंका बजा दिया है और पवन सिंह एक बार फिर से चारों ओर छा गए हैं। इसी बीच सावन के महीने में महादेव को समर्पित पवन सिंह का एक और गाना ”गांजा ऐ जीजाजी” रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए आपको बताते हैं इस गाने के बारे में थोड़े और विस्तार से…


पवन सिंह का नया गाना रिलीज:

पवन सिंह का नया गाना ”गांजा ऐ जीजाजी” फाइनली रिलीज कर दिया गया है। सावन के पवित्र महीने में रिलीज किया गया ये गाना बाबा भोलेशंकर को समर्पित गाना है। गाने में पवन सिंह गर्दन में रुद्राक्ष की मालाएं पहने अपनी साली से कहते हैं कि दो ही चिलम पी कर उन्हें चढ़ गया है। जिसपर उनकी साली कहती है कि अब आप गांजा पीकर गाड़ी कैसे चलाएंगे…हम बाबा के नगरिया कैसे जाएंगे?

गाने में पवन सिंह खुद को भगवान शिव का चेला बताते हैं और कहते हैं कि गांजा तो उनका नाश्ता है। बता दें कि गाने के वीडियो में पवन सिंह गाड़ी चलाकर भोले शंकर की नगरी उनके दर्शन करने जा रहे हैं। गाने के बीच-बीच में आपको बोलबम के नारे भी सुनाई पड़ते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saregama India (@saregama_official)

”गांजा ए जीजा जी” गाने को पवन सिंह और अंजलि आर्या ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स आर.आर. पंकज ने लिखे हैं। जबकि गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ क़्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए अभी मात्र 24 घंटे ही हुए हैं और गाने पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं गाने के वीडियो को 111K से ज्यादा लाइक्स भी मिल गए हैं।