newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Singh-Kajal Raghwani Romance: पवन सिंह ने गन्ना बेच के काजल राघववानी के साथ कर दी ऐसी हरकत की शर्म से पानी हुईं एक्ट्रेस

Pawan Singh-Kajal Raghwani Romance: पवन सिंह फ़िलहाल लोकसभा चुनावों में व्यस्त हैं। लेकिन उनका एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता है। पवन सिंह के कई गाने हैं जो ग्लोबली सुपरहिट हैं, इनमें पहले नंबर पर उनका गाया गाना ”लॉलीपॉप” है जो आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री के आइकोनिक गानों में से एक है। पवन सिंह फ़िलहाल लोकसभा चुनावों में व्यस्त हैं। लेकिन उनका एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

पवन सिंह का गाना

इन दिनों पवन सिंह का एक गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने का नाम ”गन्ना बेच के चुम्मा” है। ये गाना पवन सिंह के अल्बम ”सरकार राज” का है। ये गाना साल 2019 में आया था। इस गाने को पवन सिंह, प्रियंका सिंह और मधुकर आनंद ने मिलकर गाया है। इस गाने के लिरिक्स मुन्नी लाल ने लिखे हैं। मधुकर आनंद ने इस गाने को अपना संगीत दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


पवन सिंह और काजल राघवानी का रोमांस

पवन सिंह के साथ इस गाने में काजल राघवानी नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में काजल राघवानी व्हाइट शिमर हाई स्लिट लॉन्ग स्कर्ट और ब्लाउज में नजर आ रही हैं। काजल एक बार डांसर हैं और डांस कर रहीं होती हैं कि तभी वहां पवन की एंट्री होती है। अपने हैंडसम अंदाज में पवन काजल को अपनी बाहों में भर लेते हैं। इसके बाद पवन सिंह और काजल राघवानी बोल्ड रोमांस करते नजर आते हैं जिसे देखकर पब्लिक बौखला जाती है।

गाने में काजल राघवानी की हॉटनेस कहर ढाती नजर आ रही है। एक्ट्रेस का हुस्न जानलेवा लग रहा है। ऊपर से गाने के बोल ”गन्ना बेच के चुम्मा” ने हल्ला मचा रखा है। अगर आपने अभी तक ये गाना नहीं सुना तो आज ही सुनिए।