
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम पवन सिंह है और उनके गाने से लेकर फिल्में तक सिनेमाघरों में खूब पसंद की जाती है। एक्टर की फिल्म पावरस्टार’ 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही उनका लेटेस्ट गाना पियर फराक वाली-2 रिलीज हुआ है जिसका अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया था लेकिन इसी बीच एक्टर का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। एक्टर वीडियो में अपने पिता की याद में इमोशनल हो रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
View this post on Instagram
चाचा के साथ स्टेज पर हुए इमोशनल
पवन सिंह इन दिनों पियर फराक वाली-2 गाने का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने पिता को याद किया है और अपने पिता समान चाचा के सामने रोते दिखाई दिए। वीडियो में एक्टर अपने चाचा को गले लगाते दिख रहे हैं और उनके आंखों में आंसू हैं..। उनके चाचा प्यार से पवन सिंह के आंसू पोंछते हैं। ये मूवमेंट भरे स्टेज पर हुआ। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- बाप-बेटे। फैंस भी वीडियो को खूब को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भैया आप कभी दुखी मत होना हमलोग हैं न अपने राजा भैया के साथ। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे रोया नहीं करते हैं भईया.., आप हमेशा ही खुश रहो।
View this post on Instagram
2017 में हुआ था पिता का निधन
बता दें कि पवन सिंह के पिता का निधन 2017 में हुआ था। इस दौरान पवन सिंह स्टेज पर लाइव शो कर रहे थे और अपने पिता की निधन की खबर सुनकर स्टेज पर ही रोने लगे थे। ये मूमेंट दोबारा आज देखा गया है। हर कोई वीडियो को देखकर इमोशनल हैं। अपने परिवार का प्यार पाने के लिए पवन सिंह अपनी मां के साथ ज्यादा समय बिताते हैं और समय समय पर वीडियो भी पोस्ट करते हैं।