newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

“नरम है तो छोड़ देंगे और गरम है तो..”, अपने ही करियर पर पवन सिंह ने बना डाली फिल्म!

Pawan Singh new film Powerstar: फैंस को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- जिओ हमारे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार पवन सिंह। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कोई हॉलीवुड नहीं, कोई बॉलीवुड नहीं केवल भोजपुरी स्टार पवन सिंह..।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह को कौन नहीं जानता है। बच्चा से लेकर बूढ़े तक पवन सिंह के फैन हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फिल्म बजरंगी का ट्रेलर रिलीज किया था,जो जनता को बहुत पसंद आया है लेकिन अब एक्टर की दूसरी फिल्म के ट्रेलर ने आते ही कोहराम मचा दिया है। आज सुबह ही पवन सिंह की नई फिल्म पावर स्टार का ट्रेलर रिलीज किया गया है,जो एक्टर की असल जिंदगी से काफी मिलता-जुलता है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर में क्या खास है।

असल जिंदगी पर बना डाली फिल्म

पवन सिंह की फिल्म पावरस्टार का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें पवन सिंह अपनी असल जिंदगी को पर्दे पर उतारते दिख रहे हैं। ट्रेलर में पहले ये दिखाया गया है कि एक्टर को पावरस्टार क्यों कहा जाता है। जिसके बाद उसपर शारीरिक शोषण का आरोप लगता है। इतना ही नहीं एक्टर शूटिंग सेट पर अपने पावरस्टार होने का फायदा उठाते हैं। ट्रेलर के आखिर में आप देखेंगे कि पवन सिंह राजनीति में भी उतर आते हैं। हालांकि ट्रेलर में पवन सिंह का लव अफेयर भी दिखाया गया है। कुल मिलाकर ट्रेलर बहुत ही जबरदस्त है।


फैंस को ट्रेलर आया पसंद

फैंस को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- जिओ हमारे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार पवन सिंह। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कोई हॉलीवुड नहीं, कोई बॉलीवुड नहीं केवल भोजपुरी स्टार पवन सिंह..। एक दूसरे यूजर ने लिखा- उस मां को कोटि कोटि नमन जिन्होंने पवन भैया जैसे पुत्र को जन्म दिया जो कि अपने हुनर के दम पर पूरे विश्व में अपना नाम बनाए है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में पवन सिंह के अलावा मधु शर्मा भी दिख रही हैं, जो एक पत्रकार का रोल निभा रही हैं।