newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Singh New Song Aashirwad Mange Pawanva Release : पावर स्टार पवन सिंह का चुनावी प्रचार वाला गाना हुआ रिलीज, क्या गाने के जरिए वोटरों को साध रहे हैं पवन सिंह ?

Pawan Singh New Song Aashirwad Mange Pawanva Release : पवन सिंह ने जब चुनाव लड़ने का फैसला लिया था तो जनता भी उनके साथ उतनी ही खुश थी जितने पवन सिंह थे। पवन सिंह इन दिनों अपने चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं और इसी के साथ उन्होंने प्रचार और काराकाट की जनता के लिए एक भोजपुरी गाना ‘आशीर्वाद मांगे पवनवां’ रिलीज किया है।

नई दिल्ली । देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। लोकसभा के चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल और नेता अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। चुनावी माहौल हो और हम यूपी-बिहार को कैसे भूल जाए, कहते हैं दिल्ली की गद्दी यूपी-बिहार से होकर गुजरती है। खैर, चुनाव और भोजपुरी इंडस्ट्री का बर्षो पुराना नाता रहा है ऐसा इसलिए है क्योंकि भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम जाने माने कलाकार फिल्मों के बाद राजनीति में हाथ आजमाते हैं। पहले मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव, और अब पवन सिंह भी राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं। पवन सिंह को पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया गया था, लेकिन उन्होंने किसी कारण वहां से चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। लेकिन अब वो बिहार के काराकाट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपना जलवा दिखाने के बाद अब राजनीति में भी गर्दा उड़ाने को तैयार हैं। पवन सिंह अपने क्षेत्र काराकाट में कई जनसभाएं कर चुके हैं और जनता से उन्हें जिताने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं पवन सिंह ने चुनावी प्रचार करने का एक और नया तरीका अपनाया है जिसके लिए वो जाने जाते हैं मतलब पवन सिंह ने प्रचार के लिए और काराकाट की जनता का भरोसा जीतने के लिए एक गाना रिलीज किया है। तो कौन सा है वो गाना और क्या गाने के जरिए पवन सिंह अपनी नैया पार लगवा पाएंगे आइए आपको बताते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है, इनकी लोकप्रियता सिर्फ पूर्वांचल तक ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। पवन सिंह ने जब चुनाव लड़ने का फैसला लिया था तो जनता भी उनके साथ उतनी ही खुश थी जितने पवन सिंह थे। पवन सिंह इन दिनों अपने चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं और इसी के साथ उन्होंने प्रचार और काराकाट की जनता के लिए एक भोजपुरी गाना ‘आशीर्वाद मांगे पवनवां’ रिलीज किया है। दरअसल भोजपुरी गानों को सुनने वालों की संख्या बिहार-यूपी में बहुत ज्यादा है और इसी कारण पवन सिंह ने मनोरंजन के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश की है। खैर, पवन सिंह का ये नया ‘आशीर्वाद मांगे पवनवां’ पवन सिंह ऑफिशियल नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें ये चैनल पवन सिंह के द्वारा ही मैनेज किया जाता है। गाने में पवन सिंह को काराकाट की जनता के साथ मिलते जुलते, जनसभाएं और भाषण देते दिखाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

वहीं बात करें इस गाने के गायक की तो इसे खुद पवन सिंह ने गाया है और इनका साथ शिवानी सिंह ने दिया है। लिरिक्स दीपक सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। देखा जाए तो पवन सिंह हर वो हथकंडे अपना रहे हैं जिससे उन्हें इस लोकसभा चुनाव में जीत मिल सके। लेकिन अब तो जनता को तय करना है कि उनके क्षेत्र के लिए कौन सही है और कौन नहीं।