
नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार कहा जाता है। पवन जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही बेहतरीन सिंगर हैं। उनके कई पॉपुलर चार्टबस्टर सॉन्ग्स हैं जो यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। यूपी से बिहार तक में पवन सिंह की धाकड़ लोकप्रियता भी है। पवन सिंह के नए गानों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज पवन सिंह का एक और सुपरहिट बैंगर रिलीज किया गया है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
View this post on Instagram
रिलीज हुआ पवन सिंह का नया गाना:
पवन सिंह का नया गाना ”सैयां सुनी ना” आज रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में पवन बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में पवन के साथ रोमांस का तड़का लगाती हुई संजना सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल हैं- ”बाहर से तू अइला, तनी न मोहैला हो, ओंठ के लाली ए राजा जी चटर चटर खइला सैयां सुनी ना दुखाता करि हाइयाँ हमार”
गाने के सिंगर पवन सिंह खुद हैं। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने को SFC म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने पर महज तीन घंटे में 13 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं और इस गाने के वीडियो में पवन और संजना सिंह का रोमांस देखते ही बन रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में पवन सिंह ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किये गए सफल ऑपरेशन सिंदूर पर भी एक गाना बनाकर रिलीज किया है। गाने के लिरिक्स हैं-“सेनूरा सुहाग हेगो..भारत के मान हेगो…। गाना यूट्यूब टॉप-2 ट्रेंड में है और गाने पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैंस भी गाने पर अच्छा रिस्पांस कर रहे हैं।