
नई दिल्ली । भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार केवल अपने फिल्मों और तड़कते भड़कते गानों के लिए ही फेमस नहीं है। ये सितारें अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भोजपुरी इंडस्ट्री के कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो दो शादियां की है, यहां तक की कई ऐसे हैं जिनकी शादी होने के बाद भी उनके अफेयर की कई खबरें सामने आती रहती हैं। तो चलिए आपको इस खबर में उन सभी भोजपुरी सितारों के बारे में बताते हैं जो अपनी पर्सनल जिंदगी के लिए हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।
मनोज तिवारी
सबसे पहले बात करते हैं बीजेपी के धाकड़ नेता और भोजपुरी में अपनी एक्टिंग और गायकी से एक अलग पहचान बनाने वाले व्यक्ति मनोज तिवारी की। मनोज तिवारी मौजूदा समय में एक सांसद भी हैं। बता दें इन्होंने दो शादियां की हुई है। पहली शादी साल 1999 में रानी तिवारी के साथ की थी और इनकी एक बेटी भी है। दूसरी शादी मनोज तिवारी ने सुरभी तिवारी से की थी जिनसे इनकी दो बेटियां है।
पवन सिंह
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक हैं। आपको बता दें पवन सिंह जितने अपने गानों के लिए जाने जाते हैं उतने ही ये अपने पर्सनल लाइफ के बारे में भी जाने जाते हैं। इस सुपरस्टार ने तीन शादियां की है। इनकी पहली शादी रीना रानी के साथ हुई थी, जो कि ऑफिसियल नहीं मानी गई। फिर साल 2014 में नीलम सिंह नाम की महिला के साथ शादी हुई, हालांकि शादी के मात्र एक साल बाद नीलम देवी ने सुसाइड कर लिया था और पवन सिंह की तीसरी शादी ज्योति सिंह से साल 2018 में हुई थी, वहीं माना जा रहा है ये शादी भी टूटने के कगार पर है।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और ये भी अपने पर्सनल लाइव के लिए काफी सुर्खियों में रही हैं। बता दें इन्होंने भी 2 शादियां की है। इनकी पहली शादी साल 1998 में राजा चौधरी के साथ हुई थी लेकिन इनका पारिवारिक कारणों के कारण तलाक हो गया। इस शादी से श्वेता तिवारी की एक बेटी भी है। खैर, इनकी दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ हुई थी और इनके साथ भी श्वेता तिवारी लंबे समय तक नहीं रही।
यश कुमार
भोजपुरी के एक और फेमस स्टार यश कुमार की जिंदगी भी बड़ी उथल पुथल वाली रही है। यश की शादी अंजना सिंह नाम की एक लड़की से हुई थी, लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद यश भोजपुरी की एक्ट्रेस निधि झा से प्यार कर बैठे और यश ने अपनी पहले बीवी को साल 2018 में तलाक देकर निधि से 2022 में शादी कर ली थी।