newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Singh and Shalini Singh: पत्नी को छोड़ किसी और लड़की को Kiss करते दिखे पवन सिंह, सोशल मीडिया पर आग लगा रहा वीडियो

Pawan Singh and Shalini Singh Romantic Video: दोनों का रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों अपकमिंग किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, ये साफ नहीं है। दोनों की क्लोज़नेस को देखकर फैंस कई तरह की बातें कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में कुछ भी वायरल होना बहुत आसान है। सोशल मीडिया पर कुछ भी ट्रेंड करने लगता है। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि शूटिंग के दौरान ही को स्टार्स को एक दूसरे से प्यार हो जाता है लेकिन कई बार ये मात्र अफवाह होती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर पवन सिंह का वीडियो देखकर सवाल उठने लगा है, उनका अपनी एक्ट्रेस के साथ कुछ चल रहा है। वो एक्ट्रेस हैं क्वीन शालिनी सिंह, जिनका रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।


बेहद रोमांटिक हुए पवन सिंह

क्वीन शालिनी सिंह आए दिन पवन सिंह के साथ दिख रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ वीडियो भी शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने बेहद ही रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें पवन सिंह शालिनी को किस कर रहे हैं और शालिनी भी बेहद खुश हैं..हालांकि ये शूट का हिस्सा है। किसी गाने की शूटिंग चल रही है। शालिनी ने छोटा सा किसिंग वाला वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। यूजर्स पवन की पत्नी ज्योति को याद कर रहे हैं कि उन तक ये बात जरूर जानी चाहिए।


यूजर्स उठा रहे सवाल

दोनों का रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों अपकमिंग किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, ये साफ नहीं है। दोनों की क्लोज़नेस को देखकर फैंस कई तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शालिनी अक्षरा सिंह के बाद पवन सिंह का दूसरा शिकार है। वहीं कुछ लोग दोनों के अफेयर की बात कर रहे हैं..। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है, अब ये तो पवन और शालिनी ही बता सकते हैं।