
नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है, क्योंकि उनके गानों और फिल्मों का कोई तोड़ नहीं है। आज एक्टर की बजरंगी” सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सिनेमाघर हाउसफुल हो रहे हैं, जबकि उनकी पावर स्टार फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, मतलब मई का महीना पवन सिंह के नाम रहने वाला है। इसी बीच पवन सिंह ने अपने नए गाने का ऐलान कर दिया है, जो कि आने वाले दिनों में रिलीज होने वाला है तो चलिए जानते हैं कि नया गाना कौन सा है।
View this post on Instagram
नए गाने का पोस्टर रिलीज
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने की जानकारी दी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर नीलम गिरी के साथ दिख रहे हैं, जिसमें नीलम गिरी पवन सिंह खफा है। गाने का नाम है-सईया मिलल लड़िकइयां। गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने लिखा है। गाने की रिलीज डेट अभी तक नहीं आई है। गाने का पोस्टर धमाकेदार है और फैंस भी पोस्टर को देखकर काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा- धमाका पे धमाका हो रहा है.. उधर पाकिस्तान में भारत कर रहा है… और भारत में पवन भैया कर रहे हैं।
View this post on Instagram
धुआं उड़ा रहे पवन सिंह
एक दूसरे यूजर ने लिखा- पवन भैया आप का ये गाना राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया पाकिस्तान पेह फिट हो रहा है अब पता चला आप का ये गाना भिखारियों के लिए था। एक अन्य ने लिखा- जी बॉस… भोजपुरी किंग ऑफ पवन सिंह। काम की बात करें तो हाल ही में पवन सिंह के कई गाने रिलीज हुए हैं जिसमें धनिया में पनिया, आरा के ओठलाली, घघरी, दिलवा ले जा रुमाल में,कलकतिया राजा शामिल है।