नई दिल्ली। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों स्त्री-2 के गाने आई नहीं को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर और सिंगर का बॉलीवुड डेब्यू सभी को पसंद आ रहा है। इसी के साथ ही लगातार पवन सिंह सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं और लगातार भक्ति गीत रिलीज कर रहे हैं। अब आज ही पवन सिंह ने नया बोलबम 2024 गाना रिलीज किया है, जिसमें वो काशी और कैलाश दोनों की महिमा बता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।
View this post on Instagram
काशी के वासी हुआ रिलीज
पवन सिंह का नया गाना काशी के वासी रिलीज हो चुका है। गाने को यशी म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। गाने में पवन सिंह पहले बाबा भोलेनाथ को प्रणाम करते हैं और फिर काशी और उसकी महिमा का बखान करते हैं। वो बताते हैं कि काशी जैसा पवित्र स्थान और कही नहीं है और यहां खुद बाबा भोलेनाथ वास करते हैं। वो बताते हैं कि काशी में पवित्र गंगा बहती है,जहां कितना लोगों को मुक्ति मिलती है। काशी मुक्ति का धाम है। गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है और लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। जबकि गाने को डायरेक्ट प्रियंका सिंह ने किया है।
यूजर्स लुटा रहे प्यार
गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पूर्व हो या पश्चिम पवन सिंह सर्वश्रेष्ठ हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा-काशी हर कंकड़ कंकड़ में शिव शंकर वास करते हैं। एक अन्य ने लिखा- ओम् नमः शिवाय ओम् नमः हर हर भोले नमः शिवाय नमः शिवाय। एक अन्य ने लिखा-पवन सिंह सिर्फ एक गायक ही नहीं बल्कि वह करोड़ों दिलों का भावना हैं। काम की बात करें तो इससे पहले पवन सिंह ने एक और गाना रिलीज किया था, जिसका नाम था- गंजेरी जीजाजी। इस गाने को भी फैंस ने बहुत प्यार दिया है।