
नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। पवन सिंह ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं। पवन का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाता है। पवन के गानों का फैंस बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में अब पवन सिंह का एक और गाना आने वाला है, तो चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास!
View this post on Instagram
पवन सिंह का अपकमिंग गाना:
भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह के नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में पवन सिंह ने अपने अपकमिंग गाने का पोस्टर रिलीज कर फैंस को नए गाने की खुशखबरी दी है। पवन सिंह के इस नए गाने का नाम ”सुनs ए राजा” है। इस गाने को पावर स्टार पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।
View this post on Instagram
गाने का म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। गाने के वीडियो में पवन के साथ चांदनी सिंह नजर आएंगी। गाने के पोस्टर में पवन चांदनी को चूमते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”सुनs ए राजा बहुत जल्द आ रहल बा! आप सब के पावर स्टार @singhpawan999 जी के आवाज़ में Yashi Music World के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर”
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिनों पवन सिंह काफी सुर्ख़ियों में रहें जब उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो में दिखने वाली मॉडल मोनिका मिश्रा के प्रति खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया। पवन ने सबके सामने कह दिया था कि सालों बाद वो किसी के लिए इतने पागल हुए हैं और वो मोनिका मिश्रा हैं। इसके बाद नेटिजंस ने पवन सिंह को जमकर ट्रोल किया। बहरहाल, फैंस पवन सिंह के नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।