newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

100 मिलियन के पार पहुंचा पवन सिंह का गाना, एक्टर ने दिल से जताया आभार

Pawan Singh’s song crossed 100 million views: इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और लिरिक्स निखिल निहाल ने लिखे हैं।गाने पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-जो लोग डिप्रेशन जाएंगे तो यही गाना सुना देना डिप्रेशन से निकल जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- पूजा बिना हवन के, भोजपुरी इंडस्ट्री बिना पवन के अधूरा रहेला

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है क्योंकि उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। बच्चों से लेकर बड़े लोग तक पवन सिंह के हर गाने पर मरते हैं। एक्टर इन दिनों अपने नए गानों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका लेटेस्ट गाना भगवान करस कल रिलीज होने वाला है लेकिन इसी बीच पवन सिंह ने फैंस का दिल से शुक्रिया किया है क्योंकि फैंस के प्यार की वजह से उनके गाने मिलियन में हिट होते हैं। अब एक और गाने ने 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


100 मिलियन के पास पहुंचा गाना

पवन सिंह का गाना दिलवा ले जा रुमाल मे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और गाने पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं।गाने में पवन सिंह के साथ प्रिया रघुवंशी दिख रही हैं जो पवन सिंह पर विदेश जाने से पहले प्यार लुटा रही हैं। एक्ट्रेस कहती है कि- एक चुम्मा ले जा गाल पर और दिलवा ले जा रुमाल में। एक्ट्रेस अपने पति यानी पवन सिंह से वियोग नहीं सह पा रही हैं और उन्हें लग रहा है कि कहीं किसी मोहनी पर उनका दिल ला जाए..।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashi Films (@yashifilms.official)


सिंगिंग की तारीफ कर रहे फैंस

इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और लिरिक्स निखिल निहाल ने लिखे हैं।गाने पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-जो लोग डिप्रेशन जाएंगे तो यही गाना सुना देना डिप्रेशन से निकल जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- पूजा बिना हवन के, भोजपुरी इंडस्ट्री बिना पवन के अधूरा रहेला, बात सही बा नू हमार भाई लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह वाह क्या बात है बहुत सुंदर सिंगिंग करते हैं जी आप को सुन कर एकदम मन खुश हो गया है झकास लाजवाब सुपर डुपर सिंगिंग। काम की बात करें तो पवन सिंह की फिल्म पावर स्टार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।