
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को पावर स्टार इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनकी गानें और फिल्में फैंस के दिलों में उतरकर जादू कर देती हैं। एक्टर के गाने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुने जाते हैं और 100 मिलियन तक पार कर जाते हैं। एक्टर के रोमांटिक से लेकर स्वैग वाले गाने फैंस को पसंद आते हैं लेकिन अब पवन सिंह बदल रहे हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि उनका ड्रेसिंग सेंस ने उनके पूरे लुक को बदल लिया है और इसका सबूत है उनका लेटेस्ट वीडियो। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो में क्या खास है।
View this post on Instagram
ओवरसाइज शर्ट में कमाल लगे एक्टर
पवन सिंह ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अलग ही अवतार में दिख रहे हैं। एक्टर व्हाइट ओवरसाइज शर्ट और पैंट पहनी है। एक्टर ने ब्लैक चश्में भी लगा रहे हैं,जो उनको काफी यंग दिखा रहे हैं। पहले पवन सिंह का स्टाइल काफी देसी हुआ करता था लेकिन अब उन्होंने कूल और फंकी कपड़े पहनने शुरू किए हैं। एक्टर पर ये स्टाइल सूट भी कर रहा है। वीडियो में एक्टर स्टाइल के साथ-साथ गजब के पोज भी दे रहे हैं और एकदम क्लासी लग रहे हैं।
View this post on Instagram
यूजर्स ने कहा बॉस
पवन सिंह का स्वैग देखकर फैंस भी हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पवन सिंह पावर स्टार..एकदम बॉस लग रहे हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जो भी पवन भैया का इंस्टा मैनेज कर रहा है बढ़िया से मैनेज कर रहा है। एक अन्य ने लिखा- भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग आप हैं और रहेंगे भैया। काम की बात करें तो पवन सिंह का नया गाना सुन ए राजा रिलीज होने वाला है। फिलहाल गाने का पोस्टर ही सामने आया है।