newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pearl Puri : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पर्ल पुरी

Pearl Puri :टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को वसई की एक कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

मुंबई। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को वसई की एक कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके चलते मुंबई के वाल‍िव पुलिस ने एक्टर के ख‍िलाफ रेप का मामला दर्ज कर शुक्रवार देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लंबी पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

pearl v puri2

पर्ल पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में पीड़‍िता ने पुल‍िस को बयान दिया है। पीड़‍िता का कहना है कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबाल‍िग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। एक्टर को वाल‍िव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। इस मामले में अंबोली पुलिस ने भी मदद की है।

pearl v puri3

आपको बता दें कि पर्ल अपनी प्रोफेनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले वो कर‍िश्मा तन्ना को डेट कर रहे थे। तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में था। दोनों कुछ साल तक साथ में थे लेक‍िन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है।