newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर की गलवान घाटी से जुड़ी हरकत से भड़के लोग, लगाई अभिनेत्री की जमकर क्लास

Swara Bhasker : वही स्वरा भास्कर जो केंद्र सरकार की खामियों को चिन्हित करने में जुटी रहती है। लेकिन कई बार उनकी कोशिशें महज नाकाम ही नहीं होती हैं, बल्कि इसके विपरीत उनकी ही मुसीबतों में इजाफा होने लगता है। अब आप समझ ही गए होंगे।

नई दिल्ली। आपने देखा ही होगा कि कई बार जब हम अपनी किसी बीमारी से निजात पाने के लिए किसी विशेष दवाई का सेवन करते हैं, तो उस बीमारी से निजात पाना तो दूर, बल्कि हमें उसका साइड इफेक्ट हो जाता है और नतीजतन हमें अंत में उस दवाई की उपोयगिता पर संदेह होने लगता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर भला आज दवाई दारू की बातें क्यों कही जा रही है। दरअसल, यह भूमिका हम भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के संदर्भ में रच रहे हैं। वही स्वरा भास्कर जो हर मसले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रहती हैं। वही स्वरा भास्कर जो केंद्र सरकार की खामियों को चिन्हित करने में जुटी रहती है। लेकिन कई बार उनकी कोशिशें महज नाकाम ही नहीं होती हैं, बल्कि इसके विपरीत उनकी ही मुसीबतों में इजाफा होने लगता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि इस बार फिर से अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने केंद्र सरकार के खिलाफ किसी ने किसी मसले को लेकर मोर्चा खोला होगा और नतीजतन लोगों ने उनकी ही क्लास लगा दी होगी।

Swara

जी हां…बिल्कुल…अगर आप कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल ठीक ही सोच रहे हैं। कुछ ऐसा ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ हुआ है। दरअसल, अभिनेत्री ने बीते दिनों एक वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया जिसे देखने के बाद स्वरा भास्कर को लोगों के कहर का शिकार होना पड़ गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या था जिसे देखने के बाद अभिनेत्री को लोगों के कहर का शिकार होना पड़ गया। चलिए, हम आपको ज्यादा कुछ इस पूरे मसले के बारे में तफसील से बताएं, उससे पहले हम आपको दिखाते हैं, वो वीडियो, जिसकी वजह से अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई गई।

देखिए ये वीडियो

तो जैसा कि आपने इस वीडियो में देखा ही होगा कि कैसे गलवान घाटी पर कुछ सैनिक अपने देश का राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। चीनी सैनिक अपने देश का झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। आप इस वीडियो में भारी संख्या में चीनी सैनिकों को भी देख सकते हैं। इस वीडियो के साझा करने वाले शख्स ने बताया कि नए साल के मौके पर कुछ चीनी सैनिकों ने दोनों ही मुल्कों के सीमा क्षेत्र पर अपने देश का पताका फहराया है। बता दें कि साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प भी देखने को मिला था। जिसमें दोनों ही देशों के सैनिकों के हताहत होने की खबर सामने आई थी। ये वीडियो स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर साझा तो कर दिया था, लेकिन लोगों की नजरें जैसी ही इस वीडियो पर गई, तो उनका गुस्सा सांतवे आसमान पर पहंच गया। लोगों के कहर का शिकार बनीं अभिनेत्री ने अभी तक इस वीडियो पर कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए वीडियो की विश्वनियता पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए, आपको दिखाते हैं कि कैसे लोगों ने स्वरा भास्कर की क्लास लगाई।

देखिए लोगों की प्रतिक्रिया

तो आपने देख ही लिया होगा कि कैसे लोगों ने इस वीडियो की वजह से अभिनेत्री स्वरा भास्कर की क्लास लगा दी। अब  आगे चलकर अभिनेत्री की खामोशी का सिलसिला यूं ही जारी रहता है या फिर वो अपनी जुबां से कुछ कहना मुनासिब भी समझेंगी। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।