Masoom Sawaal Poster: सैनिटरी पैड पर लगाई भगवान कृष्ण की फोटो, फिल्म का पोस्टर सामने आते ही खड़ा हुआ नया विवाद

Masoom Sawaal Poster: हाल ही में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं या होने वाली हैं जिस पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।इस लिस्ट में शमशेरा, ब्रह्मास्त्र और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा शामिल हैं। फिल्मों को लेकर बवाल जारी है। अब इसी बीच लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है।

Avatar Written by: August 3, 2022 4:07 pm

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सही और गलत की जंग छिड़ जाती है। हाल ही में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं या होने वाली हैं जिस पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है।इस लिस्ट में शमशेरा, ब्रह्मास्त्र और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा शामिल हैं। फिल्मों को लेकर बवाल जारी है। अब इसी बीच लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। फिल्म का नाम है मासूम सवाल,जो अपने पोस्ट को लेकर विवादों में आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि पोस्टर में ऐसा क्या है जो विवाद खड़ा हो गया है।

सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की फोटो पर बवाल

मासूम सवाल फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है।पोस्टर में सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण का फोटो लगा है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। लोगों का कहना है कि जानबूझकर हिंदू की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही हैं। यूजर्स ने मेकर्स और स्टार्स को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना का इरादा नहीं था। ये सब फिल्म की डिमांड थी। बता दें कि ये फिल्म महिलाओं की माहवारी पर बनी है। जिसमें  शिशिर शर्मा, मधु सचदेव,एकावली खन्ना, वृंदा त्रिवेदी और बहुत से कलाकार हैं।

डायरेक्टर ने दी मामले पर सफाई

मामले पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस एकावली खन्ना ने कहा कि फिल्म के जरिए पुरानी रूढ़िवादी सोच और अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया गया है। जो समाज में महिलाओं के लिए फैले हुए हैं। फिल्म का इरादा किसी की भी भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था। वहीं फिल्म के डायरेक्टर संतोष उपाध्याय ने सफाई पेश करते हुए कहा कि पोस्टर पर भगवान कृष्ण की फोटो नहीं है। फिल्म महिलाओं की माहवारी पर बनी है और उनकी पीड़ा को दिखाती है।