newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhaskar-Fahad Ahmad Wedding: दुल्हन बनी स्वरा भास्कर की सामने आई तस्वीरें, साउथ इंडियन लुक में लगीं खूबसूरत

Swara Bhaskar-Fahad Ahmad Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बॉयफ्रेंड फहद अहमद संग स्पेट एक्ट के तहत  शादी कर चुकी है। अब दोनों गैंड वैडिंग करने जा रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही है। दुल्हन के लिबास में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने बॉयफ्रेंड फहद अहमद संग स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों गैंड वैडिंग करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी से पहले हल्दी, मेहंदी जैसे फंक्शन की तस्वीरें सामने आई थी। अब जब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं, तो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वो साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही है। दुल्हन के लिबास में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही है।

Swara Bhaskar-Fahad Ahmad Wedding.

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि स्वरा भास्कर ने लाल रंग की बॉडर वाली साड़ी पहनी हुई है। साड़ी के साथ ज्वैलरी पहने एक्ट्रेस का साउथ इंडियन लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस तस्वीरों में स्वरा के पति फहद अहमद गोल्डन कलर की ड्रेस में स्मार्ट लग रहे हैं।

वायरल हुआ था स्वरा का डांस वीडियो

इससे पहले स्वरा भास्कर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में स्वरा भास्कर ढोल का आवाज में खुशी से नाचते हुए नजर आ रही थी। इस वीडियो को उनके दोस्त ने सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले शेयर था। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया था फहद अहमद और स्वरा भास्कर की शादी का जश्न शुरू हो गया है। दोनों की शादी के लिए ऑफिशियल हैशटैग #SwaadAnusaar है।

कैसे हुआ स्वरा और फहद को एक दूसरे से प्यार

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद की लव स्टोरी काफी रोमांटिक है। खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका फहद संग प्यार कैसे शुरू हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए बताया गया था कि दोनों एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले, फिर दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली। बातें हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। काफी समय से दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा और कुछ समय पहले स्पेशल एक्टर के तहत कोर्ट में शादी कर ली। खैर अब स्वरा और फहद अहमद रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।