Bhojpuri: खेसारी लाल यादव को गिराने की हो रही प्लानिंग!, एक्टर ने दिया भोजपुरी इंडस्ट्री को खुला चैलेंज, कहा- ‘अगर बर्बाद ही करना है तो…’

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा का चर्चित नाम है। फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही अपने डांस और गाने से भी खेसारी लाल यादव ने लोगों का दिल जीता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों को ऐसी चैलेंज दिया जिससे लोगों के मन में सवालों का बवंडर उठ रहा है।

रितिका आर्या Written by: October 7, 2022 1:41 pm

नई दिल्ली। सफलता हर कोई पाना चाहता है। हर कोई यही चाहता है कि वो सफल हो। दुनिया में उसका नाम है लेकिन लोग ये भूल जाते हैं कि सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। मेहनत ही वो सीढ़ी है जो इंसान को सफलता की तरफ ले जाती है। वो ही व्यक्ति सफलता प्राप्त कर पाता है जो कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करता है। आज के वक्त में कुछ लोगों में ये आदत देखने को मिलती है कि खुद तो सफल नहीं हो पाते लेकिन सफल व्यक्तियों को कैसे गिराया जाए इसी में अपना समय बर्बाद करते हैं। ये लोग भूल जाते हैं कि ऐसा करने से भले ही वो सफल इंसान को तो गिरा दे लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा। आप सोच रहे होंगे कि हम आपको क्यों सफलता का पाठ पढ़ा रहे हैं कि जरा सब्र कीजिए क्योंकि हमारी ये खबर है तो भोजपुरी के चर्चित सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से जुड़ी लेकिन इस खबर का सफलता से गहरा नाता है।

भोजपुरी के चर्चित सुपरस्टार है खेसारी लाल

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा का चर्चित नाम है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार भी कहा जाता है। फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही अपने डांस और गाने से भी खेसारी लाल यादव ने लोगों का दिल जीता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों को ऐसी चैलेंज दिया जिससे लोगों के मन में सवालों का बवंडर उठ रहा है।

खेसारी लाल यादव को गिराने की हो रही प्लानिंग!

हाल में नवरात्रि के दौरान खेसारी लाल यादव अपने नए गाने बोन्धु तीन दिन 2.0 (Bondhu Teen Din 2.0) का प्रमोशन कर रहे थे। खेसारी लाल का ये गाना 3 अक्टूबर को रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही ये गाना यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा था। गाने में खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने ताल मिलाई है। गाने के प्रमोशन के दौरान ही खेसारी लाल यादव ने एक ऐसी बात कही जिससे सभी हैरान हैं। दरअसल, खेसारी लाल यादव ने कहा कि किसी को भी प्लानिंग के साथ बर्बाद न करें। अगर किसी को बर्बाद करना ही हैं तो अपनी मेहनत से करके दिखाएं।

इसके आगे सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ये चेतावनी दी कि अगर भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी के अंदर पावर हो तो उनके साथ डांस करके दिखाए, गाने गाकर देखें और उनसे जीत कर दिखाएं। खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें कुछ करना नहीं आता। वो इस वजह से परेशान हैं कि खेसारी ये सब कैसे कर लेता है। ये लोग मेरी सफलता से परेशान हैं। खैर खेसारी लाल यादव ने इस बात का तो खुलासा नहीं किया कि आखिर उन्हें कौन गिराने की कोशिश कर रहा है लेकिन उनके इस बयान से साफ है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे जरूर हैं जो उनकी सफलता से जलते हैं…