नई दिल्ली। मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन 2 इस साल की रिलीज़ होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और अब पोन्नियन सेलवन 2 भी दर्शकों पर और भी ज्यादा असर डालने के लिए वापस आ रही है। पोन्नियन सेलवन 1 जब रिलीज़ की गई थी तब इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर प्रमोट किया गया था। फिल्म में ऐश्वर्या रॉय, विक्रम, कार्ति और जयम रवि जैसे जबरदस्त स्टारकास्ट ने काम किया है। इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर के रूप में भी बड़ा नाम जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को जहां बेहतरीन बॉक्स ऑफिस ओपनिंग मिली थीं वहीं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 480 करोड़ रूपये के आसपास हुआ था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट को रिलीज़ किया जाना है। यहां हम बतांएगे कि आखिर कब पोन्नियन सेलवन 2 का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा।
View this post on Instagram
मणिरत्नम की सभी फिल्म का दर्शक इंतज़ार करते हैं। इसके अलावा जो मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट हो उसका इंतज़ार न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। पहले ही मणिरत्नम ने अपने पार्ट 1 से ही ये प्रूव किया है कि वो जो बना रहे हैं उसे दर्शकों में सबसे ज्यादा पसंद किया जा चुका है। चाहे सिनेमाटोग्राफी के स्तर पर हो, कहानी के स्तर पर और साज-ओ-सज्जा के स्तर पर। पोन्नियन सेलवन 1 को दर्शकों ने पसंद किया है।
अब पोन्नियन सेलवन 2 के ट्रेलर का भी दर्शक लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। आपको बता दें पोन्नियन सेलवन 2 के टीज़र को 29 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज़ की जानकारी एक बेहद ही खास और बेहतरीन पोस्टर को रिलीज़ करते हुए दी है। इस पोस्टर में आपको विक्रम और ऐश्वर्या रॉय बच्चन नज़र आते हैं। विक्रम ने फिल्म में चोल वंश के क्राउन प्रिंस आदित्य करिकालन का किरदार निभाया था, वहीं ऐश्वर्या ने नंदिनी का किरदार निभाया था।
आपको बता दें इस बार आपको ट्रेलर में कुछ अलग ही देखने को मिलेगा। इस बार आपको चोल वंश का इतिहास के अलावा असल खेल किस चीज़ का है उस बारे में पता चलेगा। पोन्नियन सेलवन 1 जिसने भी देखा होगा उसके सामने तमाम प्रश्न होंगे इस बार रिलीज़ होने वाला पोन्नियन सेलवन 2 का ट्रेलर उन प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश करेगा। इसके अलावा इस बार पोन्नियन सेलवन 2 के ट्रेलर में आपको कुछ नई स्टारकास्ट भी देखने को मिल सकती है और ए आर रहमान का म्यूसिक भी सुनने को मिलेगा।