Connect with us

मनोरंजन

Pooja Bhatt: कोरोना की चपेट में आई पूजा भट्ट, खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर की है। वीडियो में किसी को थाली तो किसी को कुछ और पीटते हुए देखा जा रहा हैं।

Published

pooja bhatt

नई दिल्ली। देश में दोबारा कोरोना के मामले तेजी से देखने को मिल रहे हैं। हर दिन लगभग मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में किरण खेर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी लेकिन अब डायरेक्टर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। उन्होंने लिखा है कि वो पिछले तीन सालों में पहली बार कोरोना की चपेट में आई हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।


कोरोना है आप सबके बेहद करीब

पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर की है। वीडियो में किसी को थाली तो किसी को कुछ और पीटते हुए देखा जा रहा हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- और ठीक 3 साल बाद, मैं पहली बार कोरोना पॉजिटिव हुई हूं। लोगों को मास्क पहनना चाहिए। कोविड अभी भी बहुत करीब है और पूरी तरह से वैक्सिनेट होने के बावजूद आप तक पहुंच सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक होकर वापसी करूंगी।

pooja bhatt1

फैंस कर रहे प्रार्थना

फैंस भी खबर सुनने के बाद एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस दौरान ही सबसे अच्छे विचार आते हैं,आप जल्द ही ठीक होकर वापसी करें। एक दूसरे यूजर ने लिखा- हमारी दुआएं हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक होकर वापसी करें। इससे पहले किरण खेर भी कोरोना पॉजीटिव हुई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उनके संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने के लिए कहा था

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement