newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Prakash Raj: एक्टर प्रकाश राज बॉयकॉट वालों, कश्मीर फाइल्स और PM मोदी की फिल्म पर बरसे

Prakash Raj: बॉयकॉट पठान के बाद पठान की सफलता ने सबको चौंका दिया। वहीं अब पठान फिल्म की सफलता और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के बारे में बोलते हुए एक्टर प्रकाश राज ने कुछ अलग ही बयान दे दिया यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। पठान फिल्म ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड सेट कर दिया है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में पहले 300 करोड़ और फिर 400 करोड़ रूपये के कलेक्शन को पार कर लिया है और अब पठान फिल्म 500 करोड़ रूपये के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। वहीं अगर इस फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब 800 करोड़ रूपये से ऊपर का कलेक्शन करके 850 करोड़ रूपये के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। पठान फिल्म का जमकर विरोध हुआ था और लोगों ने फिल्म को जोरों से बॉयकॉट किया था। बॉयकॉट पठान के बाद पठान की सफलता ने सबको चौंका दिया। वहीं अब पठान फिल्म की सफलता और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के बारे में बोलते हुए एक्टर प्रकाश राज ने कुछ अलग ही बयान दे दिया यहां हम इसी बारे में बताने वाले हैं।

एक्टर प्रकाश राज हाल ही में एक केरल के इवेंट में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने पठान फिल्म के बारे में बात करते हुए उसकी तारीफ किया और वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को नॉनसेंस फिल्म बताया। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री पर सीधा निशाना साधते हुए ये भी कहा कि विवेक अग्निहोत्री जैसे निर्देशक दुनिया को बेवक़ूफ बनाना चाहते हैं लेकिन उनके जैसे मेकर्स दुनिया को हमेशा बेवकूफ बना नहीं सकते।

इस इवेंट में प्रकाश राज बॉयकॉट वालों पर भी बिफर पड़े और उन्होंने कहा, “वो चाहते थे कि पठान फिल्म बैन हो जाए और पठान फिल्म ने 700 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया।” आगे प्रकाश राज ने कहा जो बेवकूफ, धर्मांध पठान फिल्म को बैन कराना चाहते थे वो PM मोदी की फिल्म PM नरेंद्र मोदी का बिजनेस 30 करोड़ भी नहीं करा पाए। ये लोग सिर्फ भौंकते हैं, काटते नहीं हैं सिर्फ ध्वनि प्रदूषण करते हैं।

कश्मीर फाइल्स के बारे में बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा, “कश्मीर फाइल्स नॉनसेंस फिल्मों में से एक है, लेकिन हम जानते हैं उसने किसने प्रोड्यूस किया है। शर्मनाक। अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी ने उस फिल्म को बुरा कहा। उसके निर्देशक ऑस्कर के बारे में कहते हैं कि उन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए। बल्कि उन्हें भास्कर भी नहीं मिलेगा। आगे प्रकाश ने कहा कि “वो एक प्रोपगैंडा फिल्म कर सकते हैं। मेरे सूत्रों के अनुसार कश्मीर फाइल्स फिल्म को बनाने में करीब 2000 करोड़ रूपये लगे। लेकिन आप लोगों को हमेशा बेवकूफ नहीं बना सकते।” प्रकाश राज इस इवेंट में अमिताव घोष, कबीर बेदी और सुधा मूर्ति के साथ स्टेज पर थे।