
नई दिल्ली। प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को बॉलीवुड की डिंपल गर्ल के नाम से जाना जाता है। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्म दी हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। अमेरिका में रह रही एक्ट्रेस अब भारत लौट आई हैं। भारत आने के साथ ही एक्ट्रेस अपने खास दोस्तों में मिल रही है। बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग मस्ती करते हुए नजर आ रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची जहां उन्होंने बप्पा के दर्शन किए। अब एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दिल्ली के मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंची हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ खास बात भी कही है…
प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दिल्ली के मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंची हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में आगे प्रीति जिंटा माथे पर टीका लगाए हुए नजर आ रही हैं। अपने इस वीडियो शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘ऐसा लगा कि जैसे दिल्ली की सारी सड़कें मरघट वाले हनुमान जी के मंदिर तक जाती हैं, मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज रात मंदिर में भगवान के अद्भुत दर्शन करने का मौका मिला। मंदिर के सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद मुझे दर्शन के लिए मिले सहयोग के लिए। अमेरिका में रहते हुए मुझे यही चीज सबसे ज्यादा याद आती है’।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि फरवरी 2016 में प्रीति जिंटा, जीन गुडइनफ के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। नवंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। उनके दोनों बच्चों का नाम जय और जिया है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बच्चों संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनके बच्चे एक साल के हो गए हैं।
It felt like All roads in Delhi led to the Marghat Waale Hanuman ji ke Mandir ? It’s my good fortune that I got to have such amazing Darshan tonight. A big thank you to everyone at the temple for being so kind to me. This is what I miss most living in America… pic.twitter.com/Vf1Jh2E2QW
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) December 14, 2022