newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gadar 2: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देखेंगी ‘गदर 2’, खुशी से झूमें डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- इतना बड़ा सम्मान…

Gadar 2: सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही फिल्म के 20 लाख के करीब टिकटों की बुकिंग हो चुकी थी। खुद गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने टिकटों के एडवांस बुकिंग की जानकारी दी थी। अब देश (भारत) की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस फिल्म को देखना चाहती हैं। 

नई दिल्ली। साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म गदर आज भी लोगों के दिलों में बसती है। फिल्म उस वक्त की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर बेस्ड इस फिल्म में एक्टर सनी देओल ‘तारा सिंह’ का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वहीं, एक्ट्रेस अमीषा पटेल ‘सकीना’ के किरदार में नजर आई थी। फिल्म का अब दूसरा पार्ट भी रिलीज हो चुका है। बीते दिन 11 अगस्त को फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 रिलीज हुआ है। रिलीज के पहले ही फिल्म चर्चा में थी। सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही फिल्म के 20 लाख के करीब टिकटों की बुकिंग हो चुकी थी। खुद गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने टिकटों के एडवांस बुकिंग की जानकारी दी थी। अब देश (भारत) की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस फिल्म को देखना चाहती हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देखेंगी फिल्म ‘गदर 2’

फिल्म ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक चैनल संग बातचीत के दौरान बताया कि उनकी फिल्म देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी देखना चाहती हैं। उन्हें कल सेंसर बोर्ड की तरफ से फोन आया और बताया कि राष्ट्रपति फिल्म को देखना चाहती हैं। हमें इसके लिए ईमेल भी आया है। अब काफी गर्व महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति हमारी फिल्म देखना चाहती हैं। एक दिन बाद रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जा रहे हैं। साथ में प्रेसिडेंट हाउस में फिल्म देखी जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गदर 2 पहले पार्ट के 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी लेकिन अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो इसका अलग ही क्रेज दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं जिसमें फैंस सनी देओल के पोस्टर में फूल और दूध चढ़ाते हुए नजर आए। फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो खबर है कि फिल्म का पहले दिन का कलैक्शन 30 से 35 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म क्या कमाल सिनेमाघरों में दिखाती है।