
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के बिना भोजपुरी अधूरा है। एक्टर के फैंस उनकी फिल्मों और गानों को खूब पसंद करते हैं और मिलियन तक भी पहुंचाते हैं। हाल ही में खेसारी की फिल्म रिश्ते से उनके बैक टू बैक गाने रिलीज हो रहे हैं,जिसमें लोहा गरम और सरसो के तेलवा शामिल है। दोनों ही गानों में एक्टर आकांक्षा पुरी के साथ हॉट बैडरूम रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब एक्टर अपना नया गाना लेकर हाजिर है, जिसे सोशल मीडिया पर आज सुबह ही रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।
खेसारी को छेड़ती प्रिया रघुवंशी
सोशल मीडिया किंग खेसारी लाल यादव का नया गाना टिकुलिया जान मारता आज सुबह ही रिलीज कर दिया गया है। देर शाम गाने का पोस्टर भी रिलीज किया गया था लेकिन फुल गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में खेसारी बहुत भोले पति बने हैं और उनकी पत्नी यानी प्रिया रघुवंशी उनसे कहती है कि उन्होंने सिर्फ उनके लिए सोलह श्रृंगार किया है…वो कैसा है..आंखों में सुरमा भी लगाया है और माथे पर हरी बिंदी भी..बताओ राजा जी…क्या टिकुलिया जान मारता की ना..।कुल मिलाकर प्रिया पत्नी के तौर पर खेसारी लाल यादव को रिझाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन खेसारी का ध्यान ही नहीं है।
View this post on Instagram
खुद खेसारी ने गाया है गाना
इस गाने को खुद खेसारी ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्ट आर्य शर्मा ने किया है। गाने को सुबह ही रिलीज किया गया है और खबर लिखे जाने तक गाने पर 1 लाख 15 हजार व्यूज आ चुके हैं। फैंस भी गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- खेसारी लाल जलवा पैदा करने वाला मशीन हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सुपर बवाल ट्रेंडिंग 2025 वायरल हो जाए खेसारी लाल यादव। काम की बात करें तो एक्टर की फिल्म रिश्ते सिनेमाघर में रिलीज हुई है।