newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में प्रियंका और अर्चना के बीच हुई झड़प, वहीं निमृत और शालीन हुए इमोशनल

Bigg Boss 16: यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि अर्चना और प्रियंका हैं। इन दोनों के बीच किचन को लेकर काफी बहस होती हैं। जिसमें अर्चना- प्रियंका को काफी कुछ बोल देती हैं जिसके बाद इनकी लड़ाई एक अलग ही रूप ले लेती हैं। आइए बताते हैं इनका पूरा मामला

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 रियलिटी में आए दिन रिश्तों में उथल-पुथल  देखने को मिलती हैं। इस दौरान कभी टास्क में या फिर खाना बनाने के वक्त लेकर कोई ना कोई बहस देखने को मिलती हैं। इस बार किचन को लेकर दो दोस्तों के बीच दरार आ गई हैं। यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि अर्चना और प्रियंका हैं। इन दोनों के बीच किचन को लेकर काफी बहस होती हैं। जिसमें अर्चना- प्रियंका को काफी कुछ बोल देती हैं जिसके बाद इनकी लड़ाई एक अलग ही रूप ले लेती हैं। आइए बताते हैं इनका पूरा मामला-

प्रियंका और अर्चना के बीच हुई झड़प

दरअसल, किचन को लेकर दोनों के बीच झड़प हो जाती हैं जिसमें प्रियंका कहती हैं कि वह किचन में अकेले काम नहीं कर सकती हैं जिसके बाद अर्चना को प्रियंका पर भड़कते हुए देखा गया और अर्चना कहती है कि वह अकेले किचन में खाना बनाती हैं बस यही बात इनकी लड़ाई का मुद्दा बन जाता हैं। दरअसल, अर्चना कह देती हैं कि अगर मैंने किसी का भी किचन में साथ लिया हो तो मेरी मां मर जाए। बस इस बात के बाद अर्चना- प्रियंका को कहती है कि तुम इंसान नहीं कुत्ता हो जिसके बाद प्रियंका कहती हैं कि मेरे लिए तो कुत्ते और इंसान बराबर हैं। इसके बाद अर्चना रोने लगती हैं।

घर वालों के लिए आई चिठ्ठी

हालांकि, बाद में प्रियंका- अर्चना को जाकर मना लेती हैं, और दोनों एक दूसरे को गले लगा लेती हैं। वहीं इसके बाद अपकमिंग प्रोमो जो बिग बॉस के मेकर्स ने रिलीज किया हैं, जिसमें कंटेस्टेंट के घर से चिठ्ठी आती हैं। जिसके बाद घर वाले काफी इमोश्नल हो जाते हैं। निमृत के घर से उनके पिता की चिठ्ठी आती है जिसे पढ़कर वह काफी रोती हैं, इसके बाद शालीन के घर से उनके पिता की चिठ्ठी आती हैं जिसको पढ़कर वह काफी रोते हैं।