newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: विंबलडन चैंपियनशिप का मजा लेते हुए दिखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, सामने आई क्यूट फोटोज

Priyanka Chopra: पीसी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो निक को परेशान करती दिख रही हैं। दरअसल कार में निक प्रियंका की पोनीटेल खोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन काफी मेहनत के बाद भी वो खोल नहीं पा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस प्यारे वीडियो को अपने इंस्टा पर शेयर किया है और लिखा है- पोनीटेल कॉम्प्लिकेटेड है

नई दिल्ली। हॉलीवुड और बी टाउन एक्ट्रेस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं, वहां सेंसेशन बन ही जाती हैं। अगर एक्ट्रेस निक के साथ होती है, तो सोशल मीडिया पर कोहराम मच जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कपल जब भी साथ होता है,तो क्यूट और सिजलिंग कपल गोल्स देने का एक मौका नहीं छोड़ता है। अब एक बार फिर निक और प्रियंका को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। दोनों को विंबलडन के वुमेन सिंगल फाइनल मैच में देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


वायरल हो रही दोनों की फोटोज

प्रियंका और निक ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रोकेट क्लब में विंबलडन चैंपियनशिप देखने के लिए पहुंचे, जहां मैच के दौरान पीसी को सुपर एक्साइटेड देखा गया। निक और पीसी को स्टेडियम के रॉयल बॉक्स में बैठे देखा गया। इस दौरान दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए भी दिखे। कपल की प्यारी-प्यारी फोटोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मैच देखने के लिए निक जोनस ने गेरुए कलर का थ्री-पीस सूट को चुना,जबकि प्रियंका ग्रीन फ्लोरल ड्रेस में पोनीटेल के साथ नजर आईं।वाकई दोनों एक साथ मेड ऑफ इच अदर लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


पोनीटेल वीडियो भी किया शेयर

पीसी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो निक को परेशान करती दिख रही हैं। दरअसल कार में निक प्रियंका की पोनीटेल खोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन काफी मेहनत के बाद भी वो खोल नहीं पा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस प्यारे वीडियो को अपने इंस्टा पर शेयर किया है और लिखा है- पोनीटेल कॉम्प्लिकेटेड है। काम की बात करें तो पीसी सिटाडेल के दूसरे सीजन में नजर आने वाली है। पहले पार्ट की सफलता के बाद अब दूसरा सीजन बनने को तैयार है।इसके अलावा पीसी  ‘जी ले जरा’ में भी दिख सकती हैं, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।