newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी के नाम का खुलासा, जानिए कैसे रखा बच्ची का ये यूनिक नाम?

Priyanka Chopra: प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की चेहरा अभी तक दुनिया को नहीं दिखाया है और आज से पहले तक उनकी बेटी का नाम भी रिवील नहीं हुआ था। लेकिन अब उनकी बेटी के नाम का खुलासा हो गया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इसी साल जनवरी में मां बनीं। उनकी बेटी हुई जिसका जन्म सरोगेरी से जरिए हुआ। प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की चेहरा अभी तक दुनिया को पूरी तरह से नहीं दिखाया है और आज से पहले तक उनकी बेटी का नाम भी रिवील नहीं हुआ था। लेकिन अब उनकी बेटी के नाम का खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक की बेटी का नाम Malti Marie Chopra Jonas है। दरअसल, प्रियंका की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट मिलने का दावा किया गया है। इस सर्टिफिकेट के अनुसार, मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के San Diego में रात 8 बजे के बाद हुआ था। हालांकि, अभी तक प्रियंका और निक की ओर से बेटी के नाम को लेकर किसी तरह का कोई रिप्लाई नहीं आया है। बीते दिनों जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने कहा था कि वो अपनी बेटी का नाम निक और अपने कल्चर को ध्यान में रखते हुए रखेंगी।

उनकी बेटी का नाम दोनों के कल्चर का मिक्स होगा। इसकी मुख्य वजह ये है कि प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक दोनों ही अपनी जड़ों से काफी जुड़े हुए हैं और उनकी बेटी के नाम Malti Marie Chopra Jonas में दोनों के कल्चर का साफ तौर पर दिखाई देता है। बता दें, प्रियंका और निक इसी साल जनवरी में पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने अपनी इस गुडन्यूज से सभी को सरप्राइज कर दिया था। किसी को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि वो दोनों बेबी प्लान कर रहे हैं। मां बनने के बाद प्रियंका अपनी मदर ड्यूटी को काफी अच्छे तरीके से निभा रही हैं। उन्होंने अपनी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा बैलेंस बनाया हुआ है।