
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हालीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। जहां उनकी एक्टिंग का हर कोई दिवाना हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर शेयर की। जिसको देख उनके फैंस हैरान रह गए। भले ही प्रियंका ने विदेशी लड़के से शादी की हो लेकिन दिल से वे देशी ही हैं। कई बार प्रियंका के विदेशी पति निक जोनस को भी देशी रीति रिवाजों को अपनाते देखा गया है। जिससे उन्हें फैंस की काफी वाह वाही भी मिली हैं।
प्रियंका का फिल्मी दुनिया में कम-बैक
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शूटिंग की दुनिया में वापसी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से अपनी बच्ची का ख्याल रखने में व्यस्त थी। चार महीनों की छुट्टी के बाद अब उन्होंने फिल्मी दुनिया में उन्होंने कम बैक किया। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी आने वाली सीरीज ‘’सीटाडेल’’ में काफी बीजी चल रही हैं। लेकिन इसके बावजूद वो अपने फैंस के मनोरंजन का काफी ख्याल रखती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें वे आइसक्रीम खा रही हैं। और उनके चेहरे पर खून (नकली) लगा हुआ हैं। इस तस्वीर को शेयर कर आंख मारते हुए कैप्शन में लिखा हैं- लंच में आइसक्रीम। जिसे फैंस देखकर काफी परेशान हो गए।
बेटी की तस्वीर पहली बार की साझा
बता दें कि प्रियंका इन दिनों उनकी अपकमिंग शो सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। एक्ट्रेस कई दिनों बाद अपने काम पर लौटी हैं इसके पीछे का कारण उनकी बेटी मालती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की पहली बार फोटो अपने फैंस के साथ साझा की। जिसमें प्रियंका बेटी को अपने सीने से लगाए हुए नजर आई थी और उनके पति निक जोनस अपनी बेटी को प्यार से निहारते हुए दिखाई दिए थे। प्रियंका निक की बेटी 100 दिन NICU में बिता कर लौटी हैं। जिसकी वजह से इनके परिवार में खुशी का माहौल हैं।