newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का ये रोमांटिक अंदाज़ हुआ वायरल, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की जोड़ी सबकी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल होती हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी। अब दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की जोड़ी सबकी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल होती हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी। अब दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही पति-पत्नी रोमांटिक अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इसमें दोनों स्टेज पर आते हैं और एक-दूसरे को किस करके विश करते हैं।

वीडियो में दोनों ही पति-पत्नी बड़े रोमांटिक अंदाज में नए साल का स्वागत किया। प्रियंका और निक जोनास का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है, साथ ही वे इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

My focus only my NP babies ?? #PriyankaChopra #NickJonas

A post shared by NP LEGACY (@nplegacy1) on

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के यह फोटो और वीडियो उनके फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा है। इस वीडियो में कपल्स का अंदाज भी काफी जबरदस्त लग रहा है। वीडियो में जहां प्रियंका चोपड़ा पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं तो नहीं निक जोनास ब्लैक ब्लेजर और पैंट में नजर आ रहे हैं। जिनमें वो रोमांटिक तरीके से नए साल का स्वागत करते नज़र आ रहे हैं। वायरल फोटोज़ में दोनों एक कॉन्सर्ट में नज़र आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के किस कर रहे हैं और मस्ती करते दिख रहे हैं।

वीडियो के साथ-साथ प्रियंका और निक की कई फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।