Connect with us

मनोरंजन

Video: पहली बार कैमरे में कैद हुआ प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी मालती का चेहरा, वीडियो देख आप भी कहेंगे क्यूट…

यूं तो प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग मालती की तस्वीरें शेयर करती ही रहती है लेकिन हर तस्वीर में मालती का चेहरा छिपा होता था। फैंस में भी मालती को देखने की काफी एक्साइटमेंट रहती थी लेकिन अब ये एक्साइटमेंट खत्म हो गई है। दरअसल पहली बार सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा देखने को मिल गया है।

Published

Priyanka Chopra-Nick Jonas's

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी पॉपुलर एक्ट्रेस है। बात चाहे कमाई की हो या फिर उनकी लोकप्रियता की, प्रियंका चोपड़ा के नाम का सिक्का चलता है। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को लोग देसी गर्ल के नाम से भी बुलाते हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा मां बनी है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी रखा है। यूं तो प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग मालती की तस्वीरें शेयर करती ही रहती है लेकिन हर तस्वीर में मालती का चेहरा छिपा होता था। फैंस में भी मालती को देखने की काफी एक्साइटमेंट रहती थी लेकिन अब ये एक्साइटमेंट खत्म हो गई है। दरअसल पहली बार सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का चेहरा देखने को मिल गया है।

Priyanka Chopra-Nick Jonas's.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी गोद में मालती को लेकर बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस माइक पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। बेटी मालती अपनी मम्मी प्रियंका चोपड़ा की गोद में काफी खुश नजर आ रही है। वहीं स्टेज पर मौजूद निक जोनस भी बेटी की हरकतों को देखकर खुश हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में प्रियंका और निक जोनस की बेटी मालती का चेहरा साफ देखा जा सकता है। वीडियो में मालती काफी क्यूट लग रही है। वीडियो में जहां प्रियंका चोपड़ा ब्राउन कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही है। तो वहीं, मालती को क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉट्स पहनाए गए हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है साथ ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर निक-प्रियंका का नाम भी ट्रेंड हो रहा है।

Priyanka Chopra-Nick Jonas's..

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्हें कई मेडिकल कॉम्प्लिकेशन थी। इसी वजह से हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का सोचा। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अमेजॉन प्राइम वीडियो पर अपनी पहली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा हॉलीवुड में उनके पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement