Priyanka Chopra: बुलगारी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना जलवा, ऐनी हैथवे, जैंडेया और लिसा के साथ दिया PC ने दिया पोज

Priyanka Chopra: बुलगारी इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन सबसे ज्यादा जो फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है वो है प्रियंका चोपड़ा, ऐनी हैथवे, जैंडेया और ‘ब्लैकपिंक’ की के-पॉप सिंगर लिसा की तस्वीर है। इस फोटो में अगर ध्यान दें तो प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का फूल स्लिव्स वाला ब्लाउज और साड़ी कैरी किया है।

Avatar Written by: May 17, 2023 4:49 pm

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की गिनती बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में होती है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। प्रियंका चोपड़ा की अभी हाल ही में सिटाडेल फिल्म रिलीज हुई है अब इसी बीच उनकी लव अगेन भी जल्द आने वाली है। लव अगेन को लेकर प्रियंका हर तरफ प्रमोशन करने में जुटी है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा  बुलगारी इवेंट में दिखाई दी। पीसी के साथ ऐनी हैथवे, जैंडेया और ‘ब्लैकपिंक’ की के-पॉप सिंगर लिसा भी नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने बुलगारी इवेंट में दिखाया अपना जलवा

दरअसल, बुलगारी इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लेकिन सबसे ज्यादा जो फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है वो है प्रियंका चोपड़ा, ऐनी हैथवे, जैंडेया और ‘ब्लैकपिंक’ की के-पॉप सिंगर लिसा की तस्वीर है। इस फोटो में अगर ध्यान दें तो प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का फूल स्लिव्स वाला ब्लाउज और साड़ी कैरी किया है। इस तस्वीर में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही है। पीसी को इस अवतार में देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। प्रियंका का लुक काफी सिंपल था जो कि हर कोई पसंद कर रहा है।

कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई देगी पीसी

वहीं आपको बता दें कि खबरें आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई देगी। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने कई बार इसमें शिरकत ली है। पीसी के अलावा सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, अदिति राव हैदरी, उर्वशी रौतेला, मानुषी छिल्लर, मृणाल ठाकुर , दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय जैसे कलाकार भी शामिल होगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi ? (@jerryxmimi)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi ? (@jerryxmimi)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi ? (@jerryxmimi)

Latest