newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, 20 साल में इतनी बदल गई हैं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा है। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फैंस हैं। ऐसे में वो भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। साथ ही वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा है। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फैंस हैं। ऐसे में वो भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। साथ ही वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की जो काफी पसंद की जा रही है।

priyanka chopra

दरअसल, पीसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो सिर्फ 17 साल की थी। इस तस्वीर में उनका अंदाज बिलकुल अलग है। ये तो मानना होगा कि टीन ऐज में भी उनका अंदाज काफी अलग और स्टाइलिश रहा है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”लीन,मीन, आल ऑफ 17।” खास बात ये है कि पीसी के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर कई प्रतिक्रिया दे रहा हैं। साथ ही उनके ड्रेसिंग सेंस की भी काफी खूब तारीफें कर रहे हैं।

शेयर की गई तस्वीर में पीसी बेल बॉटम जीन्स के साथ जैकेट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही वो अपनी ड्रैस से मैचिंग हाई वेजिस भी पहने नजर आ रही हैं। इस लुक में वो काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इसके अलावा उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी नजर आ रही है। जो इस तस्वीर को और भी प्यारी बना रही है।